एक्सप्लोरर

Jyotirmath Ka Mausam: ज्योतिर्मठ में हिमस्खलन और बर्फबारी का अलर्ट, औली में टूरिस्टों की नो एंट्री

Chamoli News: भारी बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने औली में पर्यटकों के प्रवेश पर सोमवार तक रोक लगा दी है. मंगलवार को मौसम ठीक होने पर ही अनुमति दी जाएगी.

Jyotirmath Weather: भारी बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने औली में पर्यटकों के प्रवेश पर सोमवार तक रोक लगा दी है. रविवार को भी सभी पर्यटकों को ज्योतिर्मठ में ही रोक दिया गया. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मंगलवार को मौसम सामान्य रहने पर ही पर्यटकों को औली जाने की अनुमति दी जाएगी. हाल ही में माणा क्षेत्र में हिमस्खलन की घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है. अब मौसम विभाग ने फिर से अलर्ट जारी किया है, जिसके कारण यह निर्णय लिया गया है. औली में बर्फबारी के चलते सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है.

रविवार को बड़ी संख्या में पर्यटक औली जाने के लिए ज्योतिर्मठ पहुंचे, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया. पर्यटकों को ज्योतिर्मठ में ही रुकने की सलाह दी गई है. स्थानीय प्रशासन ने होटलों और धर्मशालाओं में ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

मौसम समान्य होने पर औली जाने की दी जाएगी अनुमति
ज्योतिर्मठ के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि सोमवार को भी मौसम विभाग का अलर्ट जारी रहेगा, इसलिए पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए औली जाने पर रोक जारी रहेगी. यदि मंगलवार को मौसम सामान्य होता है, तो पर्यटकों को औली जाने की अनुमति दी जाएगी.

औली एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फबारी और स्कीइंग का आनंद लेने आते हैं. लेकिन हाल के दिनों में भारी हिमपात और हिमस्खलन की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है.

प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे मौसम विभाग के पूर्वानुमान और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें. स्थानीय लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मौसम सामान्य होते ही औली में पर्यटकों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: यूपी में यहां पर बंद होगी शराब की दुकानें, इन गाड़ियों पर एक्शन की तैयारी, सीएम योगी का निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget