एक्सप्लोरर

Joshimath Sinking: क्या सच में नहीं बच पाएगा जोशीमठ शहर? भू वैज्ञानिकों की इस बात से चिंता और बढ़ी

Joshimath Update: जियोलॉजिस्ट एसपी सती का कहना है, अब जोशीमठ शहर के अस्तित्व को बचाना बेहद मुश्किल है इसलिए Uttarakhand Government को पहले शहर में रह रहे लोगों को बचाना होगा.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के जोशीमठ शहर (Joshimath city) में हो रहा भू धंसाव (Joshimath Sinking) बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है. भू वैज्ञानिकों की मानें तो जिस तरीके से जोशीमठ शहर में भू धंसाव हो रहा है, उससे शहर के अस्तित्व को बचाना अब मुश्किल है. जोशीमठ शहर में हो रहे भू धंसाव ने जहां स्थानीय निवासियों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है तो वहीं सरकार के माथे पर भी इससे बल पड़ गया है कि कैसे जोशीमठ के अस्तित्व को बचाया जा सकता है. इसे लेकर धामी सरकार (Pushkar Singh Dhami Government) कई तरीके के सर्वेक्षण और राय ले रही है, लेकिन सवाल है कि क्यों आज जोशीमठ शहर के अस्तित्व पर खतरे के काले बादल मंडरा रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि जोशीमठ में अनियंत्रित विकास, ड्रेनेज सिस्टम का ना होना और जिस तरीके से विष्णु गार्ड परियोजना की टनल, हिला मारवाड़ी बाईपास निर्माण का कार्य चल रहा है यह भी जोशीमठ में भू धंसाव की एक बड़ी वजह हो सकती है.

बचाना मुश्किल-जियोलॉजिस्ट
जोशीमठ शहर को बचाने को लेकर जहां सरकार लगातार यही कहती आ रही है कि जो भी प्रयास जोशीमठ शहर में भू धंसाव के नियंत्रण को लेकर होंगे उन्हें पुख्ता किया जाएगा. उत्तराखंड सरकार के साथ केंद्र सरकार की भी नजर अब पल-पल जोशीमठ भू धंसाव पर लगी हुई है, लेकिन जियोलॉजिस्ट एसपी सती का कहना है कि अब जोशीमठ शहर के अस्तित्व को बचाना बेहद मुश्किल है इसलिए सरकार को पहले जोशीमठ शहर में रह रहे लोगों को बचाना होगा. वहीं सरकार जोशीमठ भू धंसाव को लेकर अब क्या कुछ उपाय अपनाती है और जोशीमठ में रह रहे लोगों की किस तरीके से मदद करती है इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. अब देखना होगा कि क्या जोशीमठ शहर के अस्तित्व पर मंडरा रहा खतरा टाला जा सकता है.

जियोलॉजिस्ट ने और क्या कहा
जियोलॉजिस्ट एसपी सती की मानें तो इसका अध्ययन जब किया था तो वो जियोलॉजिकल रिकमन्डेशन्स थीं, कई चीजें थीं, लेकिन आज की स्थिति जो है अब तो केवल लोगों को बचाने का रह गया है. जोशीमठ का बड़ा हिस्सा बचने से रहा, ये बड़ी उदास हकीकत है. अब सवाल ये उठता है कि जो वहां के लोग हैं उनको तत्काल वहां से निकालकर उनको बड़े पैमाने पर रेस्क्यू करके कहीं दूसरी जगह बसाया जाए. लोगों के बीमार बच्चे हैं, लोग घरों में बीमार हैं, बुजुर्ग हैं, इनको बहुत जल्दी वहां से निकाल लेना चाहिए. सरकार की तरफ से वहां बड़े प्रशासनिक अधिकारी की तैनाती की जानी चाहिए, जो केवल रेस्क्यू के लिए हो और उसकी देखरेख में सारे विभाग हों. ये बात सच है कि अब केवल और केवल एक ही काम होना चाहिए लोगों को बचाने का.

Basti News: लकड़ी का ये पुल बन सकता है 'मौत का सफर', मजबूर गांव वालों ने खुद बनाया, वजह परेशान करने वाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget