एक्सप्लोरर

UP: झांसी में 18 घंटे की शादी! जाति का राज खुलते ही टूटा रिश्ता, पैसों पर भी विवाद

Jhansi News: लड़के पक्ष का दावा है कि उन्हें बताया गया था कि लड़की उनकी ही बिरादरी से है, लेकिन शादी के बाद सच्चाई सामने आने पर विवाद शुरू हो गया. दोनों पक्षों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया.

UP News: यूपी के झांसी में अजीबो-गरीब मामल सामने आया है. यहां शादी के महज 18 घंटे बाद ही शादी टूट गयी, वजह थी लड़की की जाति अलग होना. घंटों थाने में चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया. मामला रक्सा थाना क्षेत्र का है.

दरअसल मध्य प्रदेश की रहने वाली एक युवती की शादी झांसी के बसई गांव के एक युवक के साथ तय हुई थी. शादी की रस्में झांसी के एक मंदिर में संपन्न हुईं. लड़के पक्ष का आरोप है कि शादी के समय लड़की की बिरादरी को लेकर गलत जानकारी दी गई थी.

लड़के पक्ष का दावा है कि उन्हें बताया गया था कि लड़की उनकी ही बिरादरी से है, लेकिन शादी के बाद सच्चाई सामने आने पर विवाद शुरू हो गया.इसके अलावा एक और कारण ने इस विवाद को और हवा दी. चर्चा है कि शादी के लिए लड़के पक्ष से लड़की पक्ष ने 50 हजार रुपये की मांग की थी, जिसमें से 20 हजार रुपये पहले ही दे दिए गए थे. बाकी राशि न देने पर भी दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया.

लड़के के पिता ने लगाए गंभीर आरोप

लड़के के पिता श्रवण सिंह ने बताया कि लड़की पक्ष ने शादी से पहले उनकी बिरादरी के बारे में गलत जानकारी दी. साथ ही 50 हजार रुपये की मांग की गई थी, जिसके कारण विवाद और गहरा गया. श्रवण सिंह के अनुसार, इन्हीं कारणों से शादी को तोड़ना पड़ा.

थाने में हुई पंचायत

रक्सा थाना प्रभारी राहुल राठौर ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद मामला थाने पहुंचा. काफी देर तक चली बातचीत और पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया. दोनों पक्ष अब अलग हो गए हैं और मामले को सुलझा लिया गया है.

उधर गांव में इस घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गयीं हैं. हर कोई अपने-अपने हिसाब से तर्क निकाल रहा है.माना जा रहा है कि बताए कारणों के अलावा भी कुछ और बात हो सकती है.

(झांसी से पुष्पेन्द्र यादव की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं
CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं
लखनऊ अग्निकांड इमारत गिराने की होगी रिकवरी, 26.14 लाख वसूलेगा LDA
लखनऊ अग्निकांड इमारत गिराने की होगी रिकवरी, 26.14 लाख वसूलेगा LDA
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP Politics: दिल्ली में फंसे रहे अखिलेश-राहुल, CM योगी ने 219 सीटों पर बनाई पहुंच
UP Politics: दिल्ली में फंसे रहे अखिलेश-राहुल, CM योगी ने 219 सीटों पर बनाई पहुंच

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget