एक्सप्लोरर

Kanpur का बैंक निगल रहा जेवरात, 22 दिन के भीतर 80 लाख के गहने लॉकर से हुए गायब

Kanpur News: कानपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कराची खाना शाखा के एक लॉकर से 20 लाख रुपए के जेवरात गायब हो गए हैं. इसका खुलासा तब हुआ जब ग्राहक सोमवार को लॉकर चेक करने पहुंचा.

Kanpur Jewelry Missing from Bank Locker: कानपुर (Kanpur) महानगर में बैंक लॉकर (Bank Locker) में रखा सामान लापता हो जा रहा है. एक-दो नहीं तीन-तीन बैंक ग्राहकों के लॉकर में कई सालों से रखा गया सामान गायब हो गया है. इसका खुलासा तब हुआ जब पिछले 22 दिनों में एक-एक करके तीनों बैंक ग्राहक अपने बैंक लॉकर में रखे सामान को चेक करने पहुंचे. लेकिन, जैसे ही उन्होंने लॉकर खोले उनके होश उड़ गए. 

पुलिस ने शुरू की जांच 
दरअसल, कानपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) की कराची खाना शाखा के एक लॉकर से 20 लाख रुपए के जेवरात गायब हो गए हैं. इसका खुलासा तब हुआ जब ग्राहक सोमवार को लॉकर चेक करने पहुंचा. इससे पहले पिछले 22 दिनों में इसी बैंक की शाखा के 2 ग्राहको से ₹30 लाख और ₹20 लाख के जेवर गायब हो चुके हैं. फीलखाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ग्राहकों ने किया हंगामा
हड़कंप मचने के बाद बैंक प्रबंधन ने शाखा मैनेजर रामप्रसाद और लॉकर इंचार्ज शुभम मालवीय को हटा दिया है. बड़े बड़े अधिकारी मुख्यालय से मामले को देखने के लिए बैंक भेजे जा रहे हैं. वहीं पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी गठित की है. बैंक प्रबंधन ने आग्रह किया है कि सभी ग्राहक बैंक आकर अपने लॉकर वीडियोग्राफी के साथ चेक कर लें. इस दौरान मंगलवार को बड़ी संख्या में पहुंचे ग्राहकों ने हंगामा कर दिया.

बैंक ने ग्रहकों से की ये अपील
दरअसल, कोहना रानीघाट निवासी देवकी नंदन पोद्दार और उनकी पत्नी शकुंतला का सेंट्रल बैंक की कराची खाना शाखा में जॉइंट अकाउंट है. बैंक में ही उन्होंने 511 नंबर लॉकर भी लिया था. दंपति की मानें तो लॉकर में करीब ₹30 लाख के जेवरात रखे थे. आखिरी बार फरवरी 2020 में लॉकर चेक किया था तब जेवरात रखे हुए मिले थे. इसके बाद सोमवार को दंपत्ति ने बैंक पहुंचकर लॉकर खोलने का प्रयास किया तो नहीं खुला बाद में लॉकर कंपनी के कर्मचारी की मदद से लॉकर खोला गया. इसमें एक भी जेवरात नहीं मिला. इससे पहले 14 मार्च को इसी बैंक की शाखा के लॉकर से मंजू भट्टाचार्य के 30 लाख रूपए के जेवरात गायब हो गए थे. इसके कुछ दिन बाद सीमा गुप्ता के लॉकर से 20 लाख के जेवरात गायब हो चुके हैं. अब बैंक अपने ग्राहकों से अपील कर रहा है कि सभी ग्राहक आकर अपनी लॉकर चेक कर लें.

परेशान हैं ग्राहक 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 3 ग्राहकों के साथ जो फर्जीवाड़ा हुआ है उसके बाद से सभी ग्राहकों में हड़कंप मचा हुआ है. सभी बैंक की तरफ पहुंच रहे हैं पुलिस जांच की बात कह रही है लेकिन बैंक के अधिकारी कुछ भी सही-सही बताने को तैयार नहीं हैं. माना जा रहा है कि 8 से 9 महीने पहले जब सभी लॉकर्स की देखरख का काम किया गया था तभी कुछ गड़बड़ी की गई होगी लेकिन पुलिस विस्तृत जांच में जुटी है और जल्द से जल्द इस मामले में खुलासा होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: 

Hamirpur: बेटे को छेड़खानी के आरोप से बचाने के लिए मां ने रची पीड़िता के खिलाफ साजिश, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Sultanpur: सुल्तानपुर में पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली, एक सिपाही भी हुआ घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर जमकर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे इन्हें कुछ नहीं दिख रहा'
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे कुछ नहीं दिख रहा'
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget