एक्सप्लोरर

JEE MAIN RESULT 2020 लखनऊ के सृजय बने टॉपर, बताया अपनी सफलता का मंत्र

देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के लिये आयोजित जेईई मेन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार परीक्षा में नौ में स्टूडेंट्स ऐसे रहे जिन्होंने 100 फीसदी अंक हासिल किये

एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा का परिणाम (jee main result ) घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में सृजय सिंह गुसेन ने 99.89 प्रतिशत स्कोर किया है। परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। टॉपर्स की बात करें तो अमृतेश शर्मा ने 99.87, अमित कुमार पाल ने 99.86, शाश्वत गुप्ता ने 99.85 और आयुष कुमार द्धिवेदी ने 99.75 प्रतिशत स्कोर किया है। सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पानेवाले सृजय ने कहा कि 'मैं अपना स्कोर देखकर थोड़ा-सा हैरान भी हूं। यह बहुत संतोष देनेवाला अनुभव है'। मैरी गार्डिनर्स कॉन्वेंट स्कूल, लखनऊ में पढ़ने वाले सृजय बताते हैं कि वो आगे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली से बीटेक कम्यूटर सांइस या इलेट्रिकल इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। यह उनका बचपन का सपना है। बीटेक करने के बाद उनका सपना किसी प्रतिष्ठित संस्थान से उच्च शिक्षा प्राप्त करने का है। वो कहते हैं कि 'मैं मानता हूं कि रिसर्च और टेक्नोलॉजी के पास देश से जुड़ी कई परेशानियों का हल है'।

जेईई परीक्षा पास करने का मंत्र बताया बतौर सृजय जेईई एग्जाम की तैयारी करने का फॉर्मूला यह रहा कि एनसीआरटी की किताबों को ब्राउज करें और रोजाना 5 घंटे तक पढ़ाई करें। उनके पिता शिव दयाल सिंह और मां हेमलता सिंह दोनों जॉब करते हैं। मैरी गार्डिनर्स कॉन्वेट स्कूल के ही एक और स्टूडेंट अमृतेश शर्मा जिन्होंने 99.87 स्कोर किया है, वो देश के टॉप सात आईआईटी संस्थान में से किसी एक में कम्यूटर सांइस में बीटेक करना चाहते हैं। उनका कहना है कि 'मैं अप्रैल 2020 में होने वाले जेईई एग्जाम में फिर से 100 प्रतिशत स्कोर करने की कोशिश करूंगा'।

नौ विद्यर्थियों ने हासिल किये 100 फीसदी अंक

जेईई मेन की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। जेईई (मेन) एग्जाम में बीई/बीटेक के लिए 7 और 9 जनवरी को दो शिफ्ट में 233 शहरों में परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें 9,21,261 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इस परीक्षा के लिए देश-विदेश में 570 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

जेईई मेन परीक्षा के माध्यम से 12वीं पास स्टूडेंट्स को देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में एंट्री मिलती है। जेईई मेन में शानदार प्रदर्शन करने वालों को जेईई एडवांस परीक्षा देने का मौका मिलता है जिससे आईआईटी में दाखिला मिलता है। जेईई में इस बार नौ विद्यर्थियों ने 100 प्रतिशत का स्कोर किया है। जिसमें दिल्ली से निशांत अग्रवाल, जितेंद्र लांडा और विष्णु श्री साई शंकर (आंध्र प्रदेश), निसराग चड्ढा (गुजरात), दिव्यांशु अग्रवाल (हरियाणा), अखिल जैन और पार्थ (राजस्थान), रोनगाला अरुण सिद्धार्धा और चागरी कौशल कुमार रेड्डी (तेलंगाना) के नाम शामिल हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget