एक्सप्लोरर

UP Politics: INDIA गठबंधन के पीएम फेस को लेकर JDU का बड़ा बयान, अवलेश सिंह ने सुझाया इस 'बड़े' नेता का नाम

UP News: इसके पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुछ ही दिन पहले कहा था कि INDIA महागठबंधन में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री का चेहरा होना चाहिए. बघेल के इस बयान से विवाद पैदा हो गया.

UP News: राहुल गांधी और नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री के चेहरा बनाये जाने के विवादों से घिरे INDIA महागठबंधन की कल मुंबई मे बैठक होने वाली है.  विपक्षी दलों के महागठबंधन INDIA की बैठक से ठीक एक दिन पहले INDIA गठबंधन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री का चेहरा और संयोजक बनाए जाने की मांग जनता दल यूनाइटेड ने उठायी है. उत्तर प्रदेश के बलिया में यूपी जेडीयू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवलेश सिंह ने आज एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि बीजेपी का चेहरा जैसे मोदी है उसी तरह india गठबंधन में नीतीश कुमार का चेहरा प्रधानमंत्री का होना चाहिए. उन्होंने कहा कि नीतीश जी हिंदुस्तान के सबसे बड़े लीडर व अनुभवी  है. विपक्षी एकता महागठबंधन के सूत्रधार है. जहां तक हम समझते है कि नीतीश जी को प्रधानमत्री का चेहरा और हिंदुस्तान का संयोजक नियुक्त करना चाहिए, ताकि बीजेपी का सफाया और विदाई की जा सके.

अवलेश सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जी ने ही विपक्षी एकता की शुरुआत भी की थी. उनकी छवि बहुत साफ सुथरी है उनका चेहरा बेदाग है और वह जो कहते हैं वह करते हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार गठबंधन के सारे नेताओं सभी दलों वो सम्मान भी देंगे. अवलेश सिंह ने कहा कि मोदी और बीजेपी को विदा करने के लिए नीतीश जी का चेहरा सबसे बेहतर है. हम उम्मीद करते है कि गठबंधन के लोगों को उनका चेहरा प्रोजेक्ट करना चाहिए और उनको संयोजक भी नियुक्त करना चाहिए.

INDIA महागठबंधन से घबराकर मोदी सरकार ने घटाए गैस सिलेंडर के दाम- जेडीयू

यूपी जेडीयू के उपाध्यक्ष ने यहां तक कह डाला कि 1998 से लेकर अभी तक जिस एनडीए की कभी बैठक नही हुई थी. लेकिन हमारी पहली बैठक पटना में और दूसरी बैठक बेंगलुरु में होने और 26 पार्टियों के गठबंधन से घबरा कर बीजेपी ने आनन-फानन में तुरंत एनडीए की बैठक बुलाई. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी अब तीसरी बैठक से बौखलाई हुई है, उसको घबराहट हो गयी है और अंदर से डरी हुई है. अवलेश सिंह ने दावा किया कि बीजेपी सरकार इसके चलते गैस का दाम में दो सौ रुपये का छूट देकर हिंदुस्तान की जनता के साथ छल कर रही है. आप देखेंगे कि मुंबई की बैठक के बाद चार सौ रुपया गैस सिलेंडर के दाम की घोषणा करेगी.

बता दें कि इसके पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुछ ही दिन पहले कहा था कि INDIA महागठबंधन में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री का चेहरा होना चाहिए. बघेल के इस बयान से विवाद पैदा हो गया. इसके बाद जेडीयू की तरफ से भी नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री का चेहरा बनाने के लिए जेडीयू से भी मांग उठने लगी है.

ये भी पढ़ें:

UP News: शामली में दो दिन से लापता मासूम बच्चों के शव भट्टे के पास मिले, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget