एक्सप्लोरर

Opposition Parties Meeting: पटना में विपक्षी दलों की बैठक को झटका! रालोद प्रमुख जयंत चौधरी नहीं होंगे शामिल, नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी

UP Politics: 23 जून को पटना में हो रही विपक्षी दलों की बैठक में रालोद प्रमुख जयंत चौधरी हिस्सा नहीं लेंगे. उन्होंने चिट्ठी लिखकर सीएम नीतीश कुमार को इसकी वजह भी बताई है.

Opposition Parties Meeting in Patna: 23 जून को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक को बड़ा झटका लगा है. राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने इस बैठक में शामिल होने पर अपनी असमर्थता जाहिर की है. रालोद  अध्यक्ष ने इसे लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने बताया कि वो अपने पूर्व में निर्धारित कार्यक्रमों की वजह से इस बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे. हालांकि इस चिट्ठी के बाद एक बार फिर से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ उनकी अनबन को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं. 

आरएलडी मुखिया जयंत चौधरी ने नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी में कहा है कि वो पूर्व निर्धारित पारिवारिक कार्यक्रम की वजह से इस बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे. हालांकि वहीं दूसरी तरफ उन्होंने इस बैठक को अपना समर्थन भी दिया है और कहा कि विपक्षी दलों का एकजुट होना समय की मांग है. इसके साथ ही उन्होंने इस बैठक के लिए सीएम नीतीश कुमार को अपनी शुभकामनाएं भी दी है. 

चिट्टी में लिखी ये बात

जयंत चौधरी ने चिट्टी में लिखा कि, 'अधिनायकवादी और सांप्रदायिक शक्तियां जिस तरह से लोकतंत्र और सामाजिक समरसता के लिए खतरा पैदा कर रही हैं, उसे देखते हुए समानधर्मी विपक्षी दलों का एकजुट होना समय की मांग है. देश की समस्याओं और चुनौतियों पर संवाद कर समूचा विपक्ष जनता के सामने एक दूरगामी व्यावहारिक योजना प्रस्तुत कर सकता है. ऐसे हम साथ मिलकर युवा, महिलाएं, किसान और वंचित समाज की आकांक्षाओं और विश्वास के साथ देश में सार्थक परिवर्तन ला सकते हैं. 

 

सपा के साथ खटपट के कयास तेज

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से लगातार जयंत चौधरी के विपक्षी दलों की बैठक में नहीं शामिल होने को लेकर अटकलें चल रही थी. उनके इस कदम को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से चल रही अनबन से जोड़कर देखा जा रहा था, हालांकि इस चिट्ठी के बाद तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है. अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच निकाय चुनाव के दौरान  मनमुटाव की खबरें तेज हो गईं थी जब मेरठ मेयर सीट से सपा ने रालोद से बाद किए बिना ही सीमा प्रधान को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था. इसके बाद कुछ अन्य सीटों पर भी दोनों दलों के बीच टकराव देखने को मिला. 

आपको बता दें कि 2024 में बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी दलों की महाबैठक कल सीएम नीतीश कुमार के सरकारी आवास एक अणे मार्ग पर होगी. ये बैठक सुबह 11.30 बजे से शुरू होगी. जिसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी बैठक में हिस्सा लेंगे. जयंत चौधरी यूपी में कांग्रेस को साथ लेकर चुनाव लड़ना चाहते हैं. 

ये भी पढ़ें- Opposition Parties Meeting: पटना में विपक्षी दलों की बैठक पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का हमला, कहा- 'जमावड़ा होगा फ्लॉप शो'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget