एक्सप्लोरर

मालेगांव विस्फोट मामले में कोर्ट के फैसले पर स्वामी रामभद्राचार्य ने जताई खुशी, जानें क्या कहा?

Malegaon Blast Case: जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने मालेगांव विस्फोट मामले में कोर्ट के फैसले पर कहा कांग्रेस का काला चिट्ठा जनता के सामने आ गया है और ये लोग वास्तव में कोई सबूत नहीं दिखा पाए. 

एनआईए की विशेष अदालत ने 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया है. अब कोर्ट के फैसले पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इसी बीच अब तुलसीपीठ के शंकराचार्य और जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने भी मालेगांव विस्फोट मामले में आए कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा है.

मालेगांव विस्फोट मामले में कोर्ट के फैसले पर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि आज मुझे बहुत प्रसन्नता हुई और मैंने तो उसी समय सुन लिया था जब कोर्ट ने निर्णय दिया. इससे कांग्रेस का काला चिट्ठा जनता के सामने आ गया है और ये लोग वास्तव में कोई सबूत नहीं दिखा पाए. 

हिंदू कभी आतंकवादी नहीं रहा- जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य 

वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि भगवाधारियों को सताने के लिए कांग्रेस ने यह सब करवाया था. मैं तो यही कहूंगा कि हमारी विजय हुई और इन सातों लोगों को तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर मानहानि का दावा करना चाहिए. निश्चित वैधानिक कार्रवाई करनी चाहिए, उन्होंने कहा इन्हें इसका दंड भुगतना पड़ेगा. हिंदू कभी आतंकवादी रहा ही नहीं इतिहास उठा कर देख लें.

कांग्रेस को जवाब देना चाहिए- स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती

इससे पहले अखिल भारतीय संत समिति के महासचिव स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि जहां धर्म है, वहां विजय अवश्य होती है. जहां तक मालेगांव बम विस्फोट मामले की बात है, तो यह एक बहुत ही जटिल मामला था. एक तरह से यूपीए के शासनकाल में सोनिया गांधी-राहुल गांधी के नेतृत्व में हिंदू आतंकवादी परिभाषा गढ़ने का प्रयास ही नहीं किया, बल्कि प्रज्ञा ठाकुर जैसे लोगों को बम ब्लास्ट का अभियुक्त बनाकर 9 सालों तक जेल में रखा गया. इसकी जवाबदेही होनी चाहिए, कांग्रेस को जवाब देना चाहिए.

'हिन्दू आतंकवाद, भगवा आतंकवाद...', मालेगांव ब्लास्ट केस में आए फैसले पर बोले स्वामी रामदेव

Input By : IANS
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget