एक्सप्लोरर

UPPSC ने IPS अमिताभ ठाकुर के दावों को किया खारिज, कहा- माता-पिता के व्यवसाय और आमदनी की जानकारी मांगी

कमीशन के सचिव जगदीश ने सफाई देते हुआ कहा कि सिर्फ माता-पिता के व्यवसाय और आमदनी के बारे में जानकारी मांगी गई है.

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने आईपीएस अमिताभ ठाकुर के उन दावों को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि लेक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों से माता-पिता का क्रिमिनल रिकार्ड मांगा था. कमीशन के सचिव जगदीश ने सफाई देते हुआ कहा कि सिर्फ माता-पिता के व्यवसाय और आमदनी के बारे में जानकारी मांगी गई है. उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के क्रिमिनल रिकार्ड मांगने की पुरानी व्यवस्था है. माता-पिता के क्रिमिनल रिकॉर्ड के बारे में न पहले जानकारी मांगी जाती थी और न ही इस बार मांगी जा रही है. उन्होंने दावा किया कि अमिताभ ठाकुर के परिवार को फॉर्म भरने में कोई गलतफहमी हुई है.

क्या है मामला?

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने दावा किया था उनके बेटे के ऑनलाइन फॉर्म भरते वक्त माता-पिता के क्रिमिनल रिकॉर्ड की डिटेल्स देने का भी कालम था. उन्होंने इसको लेकर यूपी लोक सेवा आयोग को चिट्ठी भी लिखी है. अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी व सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने यूपी लोक सेवा आयोग के चेयरमैन को चिट्ठी लिखकर शिकायत की है. बता दें कि अमिताभ ठाकुर के बेटे आदित्य ने प्री इम्तहान क्वालीफाई करने के बाद पीसीएस मुख्य परीक्षा का फॉर्म भरा है.

अमिताभ ठाकुर का कहना है कि मुकदमों की जानकारी मांगे जाने से बेटा आदित्य असहज हो गया था. अमिताभ ने कहा कि पीसीएस में अभ्यर्थी अपनी योग्यता से चयनित होता है. अभ्यर्थी का खुद का रिकॉर्ड दागी नहीं होना चाहिए. माता-पिता के क्रिमिनल रिकॉर्ड से अभ्यर्थी के चयन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए.  उन्होंने आयोग के चेयरमैन को चिट्ठी लिखकर यह नियम बदलने की मांग की थी. उन्होंने कहा कि यह नियम मानसिक उत्पीड़न करने वाला है. गौरतलब है कि अमिताभ और नूतन ठाकुर के खिलाफ रेप समेत तीन मामलों में मुकदमा दर्ज है.

ये भी पढ़ें:

पीएम मोदी ने किया आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का उद्घाटन, कहा- पर्यटन को बढ़ाने के लिए हर मुमकिन कोशिश

योगी आदित्यनाथ बोले- किसानों के कंधों पर रखकर बंदूक चला रहे विरोधी दल

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget