एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने किया आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का उद्घाटन, कहा- पर्यटन को बढ़ाने के लिए हर मुमकिन कोशिश

इस प्रोजेक्ट में शहर के विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल ताजममहल जैसी जगहों को रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड से जोड़ा जाएगा.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आगरा मेट्रो रेल परियोजना का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया है. इसके तहत दो कॉरिडेर बनाये जाएंगे. इस प्रोजेक्ट में शहर के विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल ताजममहल जैसी जगहों को रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड से जोड़ा जाएगा.

प्रधानमंत्री ने आगरा के 15वीं वाहिनी पी.ए.सी. परेड ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की वर्चुअल माध्यम से बटन दबाकर शुरुआत की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय आवास व शहरी कार्य राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी सहित केन्द्र और प्रदेश सरकार के मंत्री व जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ''देश के इंफ्रा सेक्टर की एक बड़ी दिक्कत हमेशा से ये रही थी कि नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा तो हो जाती थी लेकिन उसके लिए पैसा कहां से आएगा, इस पर बहुत ध्यान नहीं दिया जाता था. हमारी सरकार ने नई परियोजनाओं की शुरुआत करने के साथ ही, उसके लिए आवश्यक धनराशि के इंतजार पर ध्यान दिया है.'' उन्होंने कहा कि ''नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन प्रोजेक्ट के तहत 100 लाख करोड़ रुपए से अधिक खर्च करने की तैयारी है. कोशिश है कि देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए पूरी दुनिया से निवेश आकर्षित किया जाए.''

पीएम मोदी ने कहा, ''मेरा ये हमेशा से मत रहा है कि टूरिज्म एक ऐसा सेक्टर है, जिसमें हर किसी के लिए कमाई के साधन हैं. सरकार ने न सिर्फ e-Visa Scheme में शामिल देशों की संख्या में काफी वृद्धि की है, इसके साथ ही होटल रूम टैरिफ पर टैक्स को भी काफी कम किया है.'' उन्होंने कहा कि ''अब एक संपूर्णता की सोच से रिफॉर्म्स किए जा रहे हैं. शहरों के विकास के लिए हमने 4 स्तरों पर काम किया है. बीते समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान हो, जीवन ज्यादा सुगम हो, ज्यादा से ज्यादा निवेश हो, और आधुनिक टेक्नॉलॉजी का उपयोग अधिक हो.''

पर्यटन स्थानों और शहर क्लस्टर क्षेत्रों को जोड़ेगी आगरा मेट्रो

गौरतलब है कि 28 फरवरी, 2019 को केंद्रीय कैबिनेट ने आगरा मेट्रो रेल परियोजना को दो गलियारों के साथ मंजूरी दी थी, जो आगरा में प्रमुख सार्वजनिक नोड्स, पर्यटन स्थानों और शहर क्लस्टर क्षेत्रों को जोड़ेंगे. उप्र मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के अधिकारियों के अनुसार, 8,379.62 करोड़ रुपये की आगरा मेट्रो रेल परियोजना शहर में शहरी सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी.

शहर के बीच से होकर गुजरेगी मेट्रो

केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीआरपी) के अनुसार, आगरा मेट्रो रेल परियोजना में दो गलियारे होंगे जो शहर के बीच से होकर गुजरेंगे और ताजमहल, आगरा किला, इत्माद्दुलाह और सिकंदरा सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों को जोड़ेंगे, साथ ही प्रमुख सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों और बाजार स्थानों को भी आपस में जोड़ेंगे. शहर में 29.4 किलोमीटर रेल गलियारे के साथ कुल 27 स्टेशन बनाए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget