एक्सप्लोरर

BSA बनने के बाद रिंकू सिंह के पास होगी ये अहम जिम्मेदारी, जानें- कितना मिलेगा वेतन और सुविधाएं?

Rinku Singh BSA Salary: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को यूपी सरकार ने बीएसए अधिकारी नियुक्त किया है. उन्हें ये पोस्ट खेल जगत में उनके योगदान के लिए दी गई है, जिसके लिए कागजी कार्रवाई शुरू हो गई है.

Rinku Singh BSA Salary: उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को यूपी में बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया है. उन्हें खेल जगत में उनकी शानदार उपलब्धियों और उनके योगदान के लिए सीधी भर्ती नियमावली 2022 के तहत ये पद दिया गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को इसकी घोषणा की, जिसके बाद उनकी नियुक्ति की सारी प्रक्रिया शुरू हो गई हैं. रिंकू सिंह की हाल ही में सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई हुई है. 

क्रिकेटर रिंकू सिंह को जिला बेसिक शिक्षा (बीएसए) अधिकारी बनाया गया है, जिसके बाद उन्हें वेतन के साथ कई तरह की अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी. आमतौर पर बीएसए पदों को यूपी पीसीएस परीक्षा के तहत भरा जाता है. जिसमें लिखित परीक्षा और इंटरव्यू समेत  एक लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. इसके लिए अभ्यार्थी के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और बीएड की योग्यता भी होनी चाहिए. रिंकू सिंह को खेल कोटा के तहत ये पद दिया गया है. 

बेसिक शिक्षा अधिकारी का काम
बेसिक शिक्षा अधिकारी का पद कई तरह की जिम्मेदारियों से भरा होता है. जिसमें जिले की शिक्षा व्यवस्था से लेकर तमाम तरह की व्यवस्था की देखरेख करनी होती है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनने के बाद रिंकू सिंह शिक्षा विभाग को लीड करेंगे. जिसमें जिले के स्कूलों और बच्चों से जुड़ी तमाम योजनाओं की जिम्मेदारी होती है.

बीएसए को कितना वेतन मिलता है
यूपी में बीएसए का पद ग्रुप ए का गजटेड पद होता है जिसमें अच्छी खासी सैलरी के साथ रहने के लिए घर और अन्य तरह की सुविधाएं मिलती हैं. ये नौकरी सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल 10 के तहत आती है. इसमें वेतन की शुरुआत 56,100 रुपये से शुरू होती और अनुभव के आधार पर वेतन में बढ़ोतरी होती है और ये 1,77,500 रुपये प्रति माह तक हो सकती है. इसके अलावा वेतन में मूल वेतन का 46 फ़ीसद महंगाई भत्ता दिया जाता है. 
 
बीएसए को बतौर एमआरए मेट्रो शहर में 24% और ग्रामीण क्षेत्रों में 8 फ़ीसद तक HRA (मकान किराया भत्ता), यात्रा भत्ता (TA) के तौर पर 3600-7200 रुपये और अन्य तरह के भत्ते दिए जाते हैं. जिसमें मेडिकल भत्ता, बच्चों की पढ़ाई का भत्ता और कुछ अन्य तरह की सुविधाएं दी जाती हैं. इस तरह से बीएसए अधिकारी की शुरुआती सैलरी 70 से 90 रुपये तक होती है. 

रुद्रप्रयाग हादसे में 9 लापता, बचाए गए 9 लोग, 2 की मौत, अधिकारी बोले- टेंपो ट्रैवलर नदी में समा गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget