एक्सप्लोरर

महाकुंभ: भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, सभी एजेंसियां पूरी तरह चौकस, लोगों पर कड़ी नजर

India Nepal Border: महाकुंभ के आयोजन से पहले सिद्धार्थनगर जिले स्थित भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. सुरक्षा की दृष्टि से यहां के सीमावर्ती क्षेत्र काफी संवेदनशील माने जाते हैं.

Siddharthanagar News Today: प्रयागराज में 13 जनवरी से भव्य, दिव्य और नव्य महाकुंभ का शुभारंभ होगा. महाकुंभ को देखते हुए पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया है. इसी कड़ी में महाकुंभ को देखते हुए सिद्धार्थनगर जिले की भारत नेपाल सीमा पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है. 

सीमावर्ती क्षेत्रों और बॉर्डर चेक पोस्ट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बस्ती रेंज के डीआईजी विनोद कुमार पी सिद्धार्थनगर पहुंचे. इस दौरान डीआईजी विनोद कुमार पी के साथ पुलिस कप्तान अभिषेक महाजन ने अलीगढ़वा बॉर्डर पर जाकर एसएसबी के जवानों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनके समस्याओं से रूबरू हुए. 

इस मौके पर डीआईजी और पुलिस कप्तान ने आपरेशन कवच के तहत आयोजित ग्राम सुरक्षा समिति की गोष्ठी में भी शिरकत की. डीआइजी विनोद कुमार पी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और चौकस करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से बेहतर संबंध स्थापित करने के लिए उन्होंने आज यहां का दौरा किया है.

'सीमा सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट'
डीआइजी विनोद कुमार पी ने कहा कि आज यहां पर ऑपरेशन कवच के तहत ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों से और चौकीदारों से भी उनकी मुलाकात हुई है. उन्होंने कहा कि भारत नेपाल सीमा पर तैनात सभी एजेंसियां पूरी तरह चौकस है. सीमा से सभी आने जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और कुंभ को देखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं.

बताते चलें, डीजीपी उत्तर प्रदेश के निर्देश पर भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सीमा पर तैनात एसएसबी के जवान आने जाने वालों पैनी नजर बनाए हुए हैं. यहां से गुजरने वाले लोगों के आधार कार्ड और आईडी चेक करने के साथ उनके सामानों की गहनता से तलाशी जा रही है, इसके बाद उन्हें आने जाने दिया जा रहा है. 

सुरक्षा की दृष्टि से है संवेदनशील
सिद्धार्थनगर जिले में 68 किलोमीटर की खुली सीमा नेपाल को छूती है और ये क्षेत्र हमेशा से सुरक्षा एजेंसियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है. पिछले दिनों यहां से दो चीनी नागरिक और एक ईरानी नागरिक को अवैध प्रवेश करते हुए पकड़ा गया था. 

इसके अलावा भारत में सुर्खियां बटोरने वाली सीमा हैदर ने भी सिद्धार्थनगर जिले के खुनुवां बॉर्डर से भारत में प्रवेश किया था. ऐसे में सिद्धार्थनगर जिले की सीमा को काफी संवेदनशील माना जाता है. एसएसबी के जवान यहां काफी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी को अंजाम देते हुए देखे जा सकते हैं.

(सिद्धार्थनगर से चंदन कुमार श्रीवास्त की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: बस्ती: बंद पड़े स्कूल में जला हुआ मिला प्रबंधक का शव! गावों वालों के उड़े होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
Baliya News: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़की BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
बलिया: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़कीं BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget