एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में 11-17 अगस्त तक मनाया जाएगा 'स्वतंत्रता सप्ताह', फहराए जाएंगे 4.5 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज

उत्तर प्रदेश में 11 से 17 अगस्त तक 'स्वतंत्रता सप्ताह' मनाया जाएगा और इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान के तहत 4.5 करोड़ तिरंगा फहराए जाएंगे.

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इस बार के स्वतंत्रता दिवस पर कुछ अलग करने जा रही है. यूपी में इस बार आजादी के अमृत महोत्सव पर 11 से 17 अगस्त तक 'स्वतंत्रता सप्ताह' मनाया जाएगा. इस मौके पर 13 से 15 अगस्त तक प्रदेश भर में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत साढ़े 4 करोड़ राष्ट्रध्वज फहराए जाएंगे. इस आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर प्रदेश सरकार की तरफ से भी तैयारियां जोरों पर हैं. यूपी सरकार द्वारा इतने राष्ट्रध्वजों को तैयार करने के लिए स्वयं सहायता समूह, एनजीओ, एमएसएमई/खादी एवं ग्राम उद्योग, निजी सिलाई केंद्रों का सहयोग लिया जा रहा है.

यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत साढ़े 4 करोड़ राष्ट्रध्वज फहराए जाने हैं और इसके लिए सरकार की तरफ से अलग- अलग लक्ष्य भी निर्धारित किए गए हैं. जिसमें से प्रदेश के 76547 स्वयं सहायता समूहों को 15016077 तिरंगे बनाने का लक्ष्य, 10224 एनजीओ को 3182134 तिरंगे बनाने का लक्ष्य और प्रदेश के 10112 निजी सिलाई केंद्रों को 8166735 तिरंगे बनाने का लक्ष्य दिया गया है. इसके अलावा यूपी के कई जिलों के लगभग 97 हजार स्थानीय निर्माण केंद्रों को भी 2.64 करोड़ झंडे तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है. 

अगर सेल्फ हेल्प ग्रुप्स द्वारा बनाए जाने वाले तिरंगों की बात करें तो प्रदेश में सबसे ज्यादा तिरंगे बाराबंकी के 12206 सेल्फ हेल्प ग्रुप्स बनाएंगे. इसके अलावा एनजीओ की बात करें तो सबसे अधिक मेरठ जिले के एनजीओ तिरंगे बनाने में अपना सहयोग करेंगे. प्रदेश के कई निजी सिलाई केंद्रों को भी इसका जिम्मा दिया गया है और यही नहीं प्रदेश का एमएसएमई विभाग दो करोड़ झंडों को तैयार करवा रहा है. इसके लिए बकायदा जेम पोर्टल पर टेंडर भी निकाला जा रहा है.

Transfer Row: इस्तीफे की अफवाहों के बीच PWD मंत्री जितिन प्रसाद बड़ा बयान, जानिए- अब क्या कहा?

इतना ही नहीं सरकार आजादी के अमृत महोत्सव को देखते हुए इस बार लोगों को आसानी से तिरंगा उपलब्ध कराने के लिए राशन की दुकानों, ग्राम पंचायत भवनों, जनसेवा केंद्रों, तहसील / ब्लॉक मुख्यालय , प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और पेट्रोल पंप/एलपीजी सेंटरों, जिलों के विकास भवन/ नगर निगम/ नगर पालिका, अर्बन लोकल बॉडी, विकास प्राधिकरण, सिविल डिफेंस आदि पर व्यवस्था की जाएगी.

UP News: सपा से तल्खी के बीच ओम प्रकाश राजभर ने कहा- अखिलेश यादव तलाक दे देंगे तो वो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
Xप्लेन: UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम

वीडियोज

Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget