एक्सप्लोरर

फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा MP MLA कोर्ट में हुईं पेश, अभद्र टिप्पणी मामले दर्ज कराया बयान

Moradabad News: रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा आज मुरादाबाद की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट (MP MLA) में हाजिर हुईं. उन्होंने अभद्र टिप्पणी मामले में अपना बयान दर्ज कराया.

Jaya Prada News: फिल्म अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा आज मुरादाबाद की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट (MP MLA) में हाजिर हुईं. उनके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हो गया था. आज कोर्ट में जया प्रदा ने अपना वारंट रिकॉल कराते हुए अभद्र टिप्पणी मामले में अपना बयान दर्ज कराया. उन्होंने कोर्ट को बताया कि, आरोपी सपा नेताओं को वह जानती हैं और इन्होंने जानबूझ कर साजिश रचते हुए मेरे ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. 

बॉलीवुड अभिनेत्री जया प्रदा कोर्ट में सुबह 11 बजे पहुंच गई थी और कई घंटे कोर्ट के अंदर रही. उन्होंने बयान दर्ज कराते हुए कटघर थाने में 2019 में दर्ज कराई गई रिपोर्ट को सही बताया और न्यायालय से आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की. इस दौरान आरोपी सपा नेताओं में सँभल के पूर्व जिला अध्यक्ष सपा नेता फिरोज़ खान, मुरादाबाद के सपा नेता आरिफ़ उर्फ आरिज़ मौजूद रहे. 

'सपा नेताओं ने षड्यंत्र के तहत की थी अभद्र टिप्पणी'
2019 लोक सभा चुनाव का परिणाम आने के बाद मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके में मुस्लिम डिग्री कॉलेज में समाजवादी पार्टी के एक कार्यक्रम में मुरादाबाद के पूर्व सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने रामपुर के पूर्व सांसद और सपा नेता आजम खान के स्वागत में कार्यक्रम रखा गया था. जिसमें बोलते हुए फिल्म अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा पर अभद्र टिप्पणी की थी. कार्यक्रम में कई अन्य सपा नेता भी शामिल थे. आरोप है कि फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद पर सपा नेताओं ने षड्यंत्र के तहत अभद्र टिप्पणी की थी.

इस मामले में रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने सपा नेता डॉक्टर एसटी हसन, सपा नेता मोहम्मद आजम खान, सपा नेता अब्दुल्लाह आजम, सँभल के सपा नेता फिरोज खान और कार्यक्रम के आयोजक मोहम्मद आरिफ और रामपुर के पूर्व नगर पालिकक अध्यक्ष अजहर खान के खिलाफ मुरादाबाद के कटघर थाने में केस दर्ज कराया था. इस मामले की सुनवाई मुरादाबाद की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही है. मामले में आज फ़िल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा ने अपने अधिवक्ता वैभव अग्रवाल और अभिषेक भटनागर के साथ कोर्ट पहुंच कर अपने बयान दर्ज कराये.

ये भी पढे़ं: 'मुस्लिम आबादी बढ़ गयी है, तुम्हारा राज खत्म...' सपा विधायक महबूब अली का बयान

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget