एक्सप्लोरर

खराब फॉर्म से जूझ रहे धवन से बड़ी पारी की उम्मीद, सीरीज सील करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी विराट सेना

टीम इंडिया बुधवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में श्रृंखला जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। इस मैच में शिखर धवन पर सभी की निगाहें रहेंगी।

पोर्ट आफ स्पेन, एजेंसी। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन लगातार चार मैचों में विफल रहने के बाद बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब होंगे जबकि टीम इंडिया बुधवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में श्रृंखला जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

टी20 श्रृंखला में 1, 23 और तीन रन की पारियां खेलने वाले धवन दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में सिर्फ दो रन बना पाए थे जिससे चोट के बाद उनकी वापसी अच्छी नहीं रही। धवन को अंदर आती गेंद पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें दो बार तेज गेंदबाज शेल्डन कोटरेल ने आउट किया। धवन टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं और ऐसे में वह अपने कैरेबियाई दौरे का अंत यादगार पारी खेलकर करना चाहेंगे।

भारतीय टीम में चौथे नंबर पर जगह पक्की करने को लेकर द्वंद्व चल रहा है और श्रेयस अय्यर ने दूसरे वनडे में शानदार पारी खेलकर ऋषभ पंत पर दबाव बढ़ा दिया है। पंत को टीम प्रबंधन विशेषकर कप्तान विराट कोहली का समर्थन हासिल है लेकिन उनकी लगातार विफलता और दूसरे वनडे में अय्यर की 68 गेंद में 71 रन की पारी से चीजें बदल गई हैं। दूसरे वनडे में 125 गेंद में 120 रन की पारी खेलने वाले कप्तान कोहली भी अपनी फार्म को जारी रखना चाहेंगे। धवन, रोहित शर्मा और पंत के जल्द आउट होने के बाद कोहली ने अय्यर के साथ मिलकर पारी को संवारा था।

खराब फॉर्म से जूझ रहे धवन से बड़ी पारी की उम्मीद, सीरीज सील करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी विराट सेना

भुवनेश्वर कुमार ने पिछले मैच में आठ ओवर में 31 रन देकर चार विकेट चटकाते हुए भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और यह तेज गेंदबाज अपने इस शानदार प्रदर्शन को दौरे के आगामी मैचों में दोहराना चाहेगा। भुवनेश्वर के जोड़ीदार मोहम्मद शमी (39 रन पर दो विकेट) और कुलदीप यादव (59 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट चटकाए थे। बायें हाथ के स्पिनर कुलदीप हालांकि रन गति पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे।

टीमें जीत दर्ज करने वाली एकादश में बदलाव को प्राथमिकता नहीं देती लेकिन कोहली अंतिम वनडे में शमी को आराम देकर नवदीप सैनी को मौका दे सकते हैं। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम मैच जीतकर श्रृंखला बराबर करने के लिए बेताब होगी। भारत को हराने के लिए वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को अधिक जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा। टीम के पास शाई होप, शिमरोन हेटमायर और निकोलस पूरण जैसे प्रतिभावान बल्लेबाज हैं लेकिन इन्हें उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। एकदिवसीय श्रृंखला के बाद दोनों टीमें एंटीगा के नार्थ साउंड में 22 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में हिस्सा लेंगी।

खराब फॉर्म से जूझ रहे धवन से बड़ी पारी की उम्मीद, सीरीज सील करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी विराट सेना

टीमें इस प्रकार हैं

भारत:

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, केदार जाधव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और नवदीप सैनी।

वेस्टइंडीज:

जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, जान कैम्पबेल, एविन लुईस, शाई होप, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरण, रोस्टन चेज, फैबियन एलेन, कार्लोस ब्रैथवेट, कीमो पाल, शेल्डन कोटरेल, ओशेन थामस और केमार रोच।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget