एक्सप्लोरर

Basti News: बस्ती में अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन, श्रमिकों के बच्चे करेंगे कॉन्वेंट की तर्ज पर पढ़ाई

UP News: अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन जिलाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया. अटल विद्यालय की शुरुआत श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दिलाने की मंशा से की गई है

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 1115 करोड़ की लागत से निर्मित 16 अटल आवासीय विद्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन वाराणसी से किया. इसी कड़ी में बस्ती के अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन जिलाधिकारी अंद्रा वामसी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया. बता दें कि अटल विद्यालय की शुरुआत श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दिलाने की मंशा से की गई है. अब गरीब और होनहार बच्चे भी कॉन्वेंट स्कूल की तर्ज पर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे. पीएम मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बस्ती जनपद में भी दिखाया गया.

दिखाया गया पीएम मोदी का लाइव कार्यक्रम

प्रधानमंत्री ने संबोधन में कहा कि श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने की लगातार कवायद की जा रही है. उन्होंने कहा कि कोविड-19 से निराश्रित बच्चों को भी शिक्षा दी जा रही है. अटल आवासीय विद्यालय बसेवाराय, तहसील हर्रैया में आयोजित कार्यक्रम का विधायक अजय सिंह, मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया. कार्यक्रम के बाद सभी अधिकारियों और जनप्रतनिधियों ने मिलकर विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया. हर्रैया विधायक अजय सिंह ने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय में एडमिशन के लिए हर साल परीक्षाएं कराई जाती हैं और मेरिट के आधार पर पात्र छात्र-छात्राओं का चयन किया जाता है.


Basti News: बस्ती में अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन, श्रमिकों के बच्चे करेंगे कॉन्वेंट की तर्ज पर पढ़ाई

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

चयनित छात्रों को मुफ्त शिक्षा दी जाती है. योजना का उद्देश्य कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है. मंडलायुक्त ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि मन लगाकर पूरे मन से शिक्षा प्राप्त करने के बाद सफलता की गारंटी बढ़ जाती है. जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने अटल आवासीय विद्यालय के लाइब्रेरी, हॉस्टल, स्पोर्टस रूम और शौचालय का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परिसर में साफ-सफाई बनाये रखने के निर्देश दिए. गौरतलब है कि 40 छात्र और 40 छात्राएं अटल आवासीय विद्यालय बसेवाराय, हर्रैया में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं. 

PM Modi के काफिले में घुसने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा, अब SPG कर रही पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget