एक्सप्लोरर

नोएडा में देर रात मुख्य सचिव गृह के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, इन बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी शुक्रवार देर रात थाना सेक्टर 20 औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अपर मुख्य सचिव गृह द्वारा कई बिंदुओं पर जांच की गई और कई अहम बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी।

 
नोएडा, एबीपी गंगा। नोएडा में देर रात करीब एक बजे थाना सेक्टर 20 के अपर मुख्य सचिव गृह  अवनीश अवस्थी द्वारा किए गए निरीक्षण से हड़कंप मच गया। इस निरीक्षण में एसएसपी गौतमबुद्धनगर, एसपी सिटी, सीओ सिटी प्रथम, प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर- 20 उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव गृह  द्वारा कई बिंदुओं पर जांच की गई और कई अहम बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी ,तो कइयों पर जल्द कार्रवाई की बात कही है।
नोएडा में देर रात मुख्य सचिव गृह के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, इन बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर 20 थाने में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे अपर मुख्य सचिव ग्रह ने कई बिंदुओं पर जांच की और पाया की सेक्टर 20 में कई तरह की समस्याएं हैं। उनमें साइबर क्राइम भी शामिल है। उन्होंने कई बिंदुओं पर एसएसपी से रिपोर्ट मांगी। किन किन बिंदुओं पर एसएसपी से रिपोर्ट मांगी आपको विस्तार से बताते है। वहीं ससपेंड चल रहे एसएचओ मनोज पंथ से लेकर प्रस्तावित थाने के बारे में भी एसएसपी से बात की।
नोएडा में देर रात मुख्य सचिव गृह के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, इन बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट
 
उन्होंने पाया कि थाने की मुख्य समस्या साइबर क्राइम है। हर माह लगभग 15-20 मुकदमे साइबर क्राइम से जुड़े दर्ज हो रहे है। ये समस्याएं मुख्यतः फैक्ट्रियों की तरफ से या फिर बैंक/एटीएम में धोखाधड़ी से जुड़ी हैं। कई फैक्ट्रियों मे डाटा चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई हैं। साइबर क्राइम केवल निरीक्षक ही इन्वेस्टिगेट कर सकते है। एसएसपी गौतमबुद्धनगर साइबर क्राइम पर अपने ट्रेनिंग हेतु सुझाव/प्रस्ताव एक सप्ताह मे  दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
 
बिंदुओं पर एसएसपी से मांगी रिपोर्ट 
नोएडा में देर रात मुख्य सचिव गृह के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, इन बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट
 
  • सीसीटीएनएस के संबंध में यह इनपुट है कि थाने मे केवल 02 सिस्टम होने की वजह से 28 एसआई की फीडिंग टाइम से नहीं हो पाती है। यह एक गम्भीर बिन्दु है। इस सम्बन्ध मे प्रस्ताव एडीजी तकनीकी सेवाएं महोदय को एक सप्ताह मे भेजेे जाने हेतु निर्देशित किया गया।
  • इस थाना क्षेत्र मे गाड़ी चोरी भी मुख्य समस्या है। इस क्षेत्र मे पार्किंग नहीं है। एसएसपी गौतमबुद्धनगर को नोएडा मे जहां पार्किंग आवश्यक है, उसका प्रस्ताव नोएडा अथाॅरिटी को और अपर मुख्य सचिव गृह महोदय को भेजने हेतु निर्देशित किया गया।
  • जनपद गौतमबुद्धनगर में 02 नये थाने फेस 1 तथा सेक्टर 142 प्रस्तावित है। प्रस्तावित थानों की जमीन के सम्बन्ध मे नोएडा अथाॅरिटी से समन्वय स्थापित किये जाने हेतुु निर्देशित किया गया।
  • एसएसपी गौतमबुद्धनगर द्वारा नाइट पैट्रोलिंग हेतु 25 नये वाहनो की मांग की गयी, जिसका प्रस्ताव भेजे जाने हेतु निर्देशित किया गया।
  • पोक्सो अधिनियम के 03 मामलो मे सजा हुयी। फास्ट ट्रैक/पोक्सो/महिला अपराध की डिटेल भेजे जाने हेतु निर्देशित किया गया।
नोएडा में देर रात मुख्य सचिव गृह के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, इन बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट
  • पुलिस रिमाण्ड पर भी अपने सुझाव एसएसपी गौतमबुद्धनगर को उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
  • अभियोजन के सन्दर्भ मे डीजीसी/एडीजीसी के आउटपुट मे सुधार की आवश्यकता बताई गयी है। सभी एडीजीसी/डीजीसी द्वारा जघन्य अपराधो की पैरवी किये मुकदमो के आउटकम का 01.01 2019 से 10.8.2019 तक का विवरण उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
  • निरीक्षक मनोज पंत के केस मे स्टैंण्डिंग काउंसिल की कमी के कारण प्रभावी पैरवी नही हुई है। इस मामले मे शासन को अवगत कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
  • सिविल मामलों को कैसे रिजाॅल्व किया जाये, शासन से पुलिस के लिये गाइडलाइन्स बनाये जाने तथा इस पर एक मैकेनिज्म बनाये जाने के सुझाव तथा रेरा से सम्बन्धित मामलो मे सुझाव भेजे जाने हेतु निर्देशित किया गया।
  • ई-चालान हेतु स्पेशल एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की कोर्ट भी बनाये जाने हेतु सुझाव भेजे जाने हेतु निर्देशित किया गया।
  • प्रत्येक जनपद मे अकाउंट/फाइनेन्स मैनेजमेण्ट हेतु अकाउंट ऑफिसर पोस्ट किये जानेे के लिये सुझाव भेजे जाने हेतु निर्देशित किया गया।
  • प्रत्येक जनपद मे बिल्डिंग की मेन्टीनेन्स हेतु जेई व हर रेन्ज मे एई/ईई पोस्ट किये जानेे के लिये सुझाव भेजे जाने हेतु निर्देशित किया गया।
अपर मुख्य सचिव गृह द्वारा थाना सेक्टर 20 के कार्यालय, हवालात, मालगृह तथा थाना परिसर के बैरक, नवनिर्मित आवासीय परिसर का निरीक्षण किया गया। नवनिर्मित आवासीय परिसर के डाउन पाइप तथा जगह-जगह प्लास्टर टूटे पाये जाने पर निर्माण इकाई द्वारा किये गये कार्याे की गुणवत्ता के सम्बन्ध मे एसएसपी गौतमबुद्धनगर से रिपोर्ट मांगी गयी है और रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई हो सकती है।
 
यह भी पढ़ें:
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget