एक्सप्लोरर

सीएम योगी नहीं अब दिल्ली CM रेखा गुप्ता के सचिव होंगे IAS कौशल राज शर्मा, आदेश जारी

UP News: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कौशल राज शर्मा को 3 वर्ष की प्रतिनियुक्ति पर एजीएमयूटी कैडर में भेज दिया गया है.

UP News: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी IAS कौशल राज शर्मा को अब दिल्ली बुला लिया गया है. वह तीन वर्ष की प्रतिनियुक्ति पर अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर में आ गए हैं. उनका मूल कैडर उत्तर प्रदेश था. इससे पहले वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बतौर जिलाधिकारी और वाराणसी मंडल के मंडलायुक्त के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके थे.

बीते ही दिनों कौशल राज शर्मा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव की जिम्मेदारी मिली थी. अब वह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सचिव होंगे. इस संदर्भ में 6 मई को आदेश जारी किए गए.

14 दिन पहले ही कौशल राज शर्मा का तबादला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव पद की जिम्मेदारी गई थी. कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी अंशुमान मिश्रा द्वारा हस्ताक्षरित अधिसूचना में कहा गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (कैडर) नियम 1954 की 6 (1) और उत्तर प्रदेश सरकार और गृह मंत्रालय की स्वीकृति के पश्चात केंद्र सरकार कौशल राज शर्मा आईएएस (यूपी:2006)  को उत्तर प्रदेश कैडर से एजीएमयूटी कैडर (दिल्ली सेगमेंट) में तीन वर्षों के लिए प्रतिनियुक्ति की अनुमति देती है.

EC से बैठक में मायावती ने चुनाव आयोग के सामने रखी ये तीन अहम मांग, बसपा चीफ ने कहा- वोटर लिस्ट...

कैसा रहा है अब तक शर्मा का ब्यूरोक्रेट करियर?
हरियाणा निवासी शर्मा वर्ष 2008 में सेवा में कंफर्म हुए थे. बरेली में फील्ड ट्रेनिंग से शुरुआत करने वाले शर्मा ने आजमगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और कलेक्टर पद पर सेवा दी. इसके बाद वह लखनऊ में सीडीओ के पद पर तैनात रहे. बतौर जिलाधिकारी और कलेक्टर उनकी पहली पोस्टिंर पीलीभीत में रही. इसके बाद वह अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण आयुक्त भी रहे. फिर वह यूपी इंफ्रा और आईडीसी में विशेष सचिव की भूमिका में रहे.

वह वर्ष 2013 से वर्ष 2015 तक अलग-अलग समय में मुजफ्फरनगर और प्रयागराज के डीएम रहे. फिर कानपुर नगर के डीएम बने. वर्ष 2017 में योगी सरकार आने के बाद वह लखनऊ में डीएम रहे. करीब ढाई साल बाद उनका तबादला लखनऊ से वाराणसी हुआ. फिर वह 6 साल अलग-अलग समय में बतौर जिलाधिकारी वाराणसी और मंडलायुक्त सेवाएं दीं. 21 अप्रैल को ही उन्हें सीएम का सचिव नियुक्त किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget