एक्सप्लोरर

UP Election 2022: हुसैनगंज से निर्दलीय प्रत्याशी ने पर्चा खारिज होने पर लगाया बड़ा आरोप, जानिए पत्र लिखकर क्या कहा

पर्चा खारिज होने पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी के नाम एक शिकायती पत्र देते हुए आरओ पर दबाव में पर्चा खारिज करने का आरोप लगाया है.

UP Assembly Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों से टिकट न मिलने पर बागी हुए नेताओ ने निर्दलीयों के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया जिसमे बहुत लोगों का पर्चा किसी न किसी कारण से  निरस्त हो रहा है. पर्चा निरस्त होने के बाद प्रत्याशी धांधली का आरोप लगाकर पर्चा खारिज करने की बात कह रहे हैं. मामला है फतेहपुर जिले का है जहां चौथे चरण के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट न मिलने पर मोहित यादव ने 242 हुसैनगंज विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से बगावत करते हुए निर्दलीय के रूप में नामंकन कराया था.

दबाव में पर्चा खारिज करने का लगाया आरोप
पर्चा खारिज होने पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी के नाम एक शिकायती पत्र देते हुए आरओ पर दबाव में पर्चा खारिज करने का आरोप लगाया है. वहीं निर्दलीय उम्मीदवार ने आरोप लगाते हुए बताया कि 3 फरवरी को अपना नामंकन पत्र हुसैनगज विधानसभा से किया था जिसमे सारे कागज सही थे. जिसके रसीद भी हमे दिया गया. 4 फरवरी को आरओ एआरओ ने राजनीतिक दबाव में मेरा पर्चा खारिज कर दिया जबकि एक फॉर्म में सफेद पेन से एक कागज में मेरे द्वारा मार्क किया गया था. जिसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी के नाम एक शिकायती पत्र दिया गया है.

खागा से भी आप प्रत्याशी का पर्चा हुआ खारिज
बता दें कि जिले में इसके पहले खागा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विजय गौतम का पर्चा भी खारिज हुआ. जिसको लेकर आम आदमी पार्टी ने भी आरओ पर पर्चा खारिज करने का आरोप लगाया है. 27 जनवरी से 3 फरवरी तक जिले में चौथे चरण के नामंकन को लेकर सपा, बीजेपी, कांग्रेस और बसपा सहित निर्दलीयों का 81 नामंकन पत्र दाखिल हुआ था जिसमे 14 पर्चा किसी न किसी कमी के कारण खारिज हुआ है. जिले के 6 विधानसभा से अब 67 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. 7 फरवरी को नाम वापसी और प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया जायेगा.

ये भी पढ़ें:

Etah News: नकली पुलिस बनकर वकील को मास्क-हेलमेट के लिए लगे हड़काने, अंगूठी उतरवाकर कर दिया यह बड़ा कांड

UP Election 2022: गोंडा सदर से कांग्रेस ने महिला उम्मीदवार पर खेला दांव, जानिए कौन है मुकाबले में और क्या है चुनावी समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget