एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: पति ने रची खौफनाक साजिश, सुपारी देकर कराई पत्नी की हत्या

गाजियाबाद में हुई महिला की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक महिला के पति को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने सुपारी देकर पत्नी की हत्या करवाई थी.

गाजियाबाद, एबीपी गंगा। गाजियाबाद में महिला वकील की गोली मारकर हत्या किए जाने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में सामने आया है कि महिला के पति ने सुपारी देकर पत्नी की हत्या करवाई थी. फिलहाल मामले में भाड़े के हत्यारे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

मामला मंगलवार का है. हाजी सलीम ने पुलिस को बताया था कि वह अपनी पत्नी दिव्या राणा के साथ कार से एक तीसरे शख्स को प्लॉट दिखाने ले जा रहा था और इसी दौरान तीसरे शख्स ने उसकी पत्नी को कार के अंदर ही गोली मार दी था और फरार हो गया था.

पुलिस के लिए कार में हुए इस हत्याकांड को सुलझाना एक पहेली बन गया था. कारण ये था कि कार में तीन लोग थे. एक की हत्या हो गई, एक चश्मदीद गवाह और हत्या करने वाला फरार. लेकिन, बुधवार को पुलिस ने खुलासा किया कि महिला वकील दिव्या राणा की हत्या खुद उसके पति ने सुपारी देकर कराई थी.

गाजियाबाद: पति ने रची खौफनाक साजिश, सुपारी देकर कराई पत्नी की हत्या

पुलिस के मुताबिक दिव्या राणा अपने पति का बिजनेस हड़पना चाहती थी जिसको लेकर उसका पति बेहद परेशान था. हाजी सलीम को डर था कहीं उसकी पत्नी उसके सारे बिजनेस को अपनी तरफ न कर ले. इसी को लेकर सलीम ने अपनी पत्नी की सुपारी दे दी. पेशगी में 2 लाख रुपये दिए गए थे बाकी पैसा बाद में दिया जाना था. पुलिस ने हाजी सलीम को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या करने वाले दो बदमाश अभी फरार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget