एक्सप्लोरर

अयोध्या: बंदरों पर भी पड़ रही लॉकडाउन की मार, भूख के कारण कई लोगों पर किया हमला

अयोध्या में पर्यटकों की आवाजाही बंद हो गई है, जिसके कारण बंदरों को खिलाने के लिए कोई नहीं है। लिहाजा, भूखे पेट बंदर हमलावर हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में, बंदरों ने 39 लोगों पर हमला किया और काट लिया।

अयोध्या, आईएएनएस। लॉकडाउन के कारण आम जनता ही नहीं बल्कि जानवर भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। लॉकडाउन के चलते सड़कों पर घूमते जानवरों को खाना मिलना कम हो गया है जिसके कारण जानवर भूख से बेहाल और गुस्से में हैं। अयोध्या में इन दिनों बंदरों ने अपना आतंक मचाया हुआ है। दरअसल, पवित्र शहर अयोध्या में पर्यटकों की आवाजाही बंद हो गई है, जिसके कारण बंदरों को खिलाने के लिए कोई नहीं है। लिहाजा, भूखे पेट बंदर हमलावर हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में, बंदरों ने 39 लोगों पर हमला किया और काट लिया।

श्री राम अस्पताल के डॉक्टर अनिल कुमार ने कहा कि 39 लोग बंदरों के काटने के बाद अस्पताल आए हैं। उन्होंने कहा, "यह सबसे अधिक संख्या है जिसे इस मामले में मैंने कुछ घंटों में देखा है।"

अयोध्या के निवासी रामलाल मिश्रा के अनुसार, अयोध्या में करीब 7,000 से 8,000 बंदर हैं। उन्होंने कहा, "आम दिनों में चूंकि हजारों पर्यटक अयोध्या आते हैं और वे बंदरों को केले, ब्रेड, पूरियां और अन्य चीजें खिलाते हैं। अयोध्या के बंदर कभी वृंदावन के बंदरों की तरह आक्रामक नहीं हुए थे, लेकिन वे अपना भोजन गुजर रहे लोगों के बैग और धूप के चश्मे छीनकर लेना सुनिश्चित करते हैं, वे भोजन देने पर ही इन चीजों को लौटाते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "हालांकि, लॉकडाउन के बाद, पर्यटकों की आमद बंद हो गई है। यहां तक कि स्थानीय लोग बाहर नहीं निकल रहे हैं क्योंकि सभी मंदिर बंद हैं। भूख के कारण बंदर आक्रामक हो रहे हैं।"

हालांकि, स्थानीय प्रशासन का दावा है कि वह बंदरों के लिए रोटी और चना उपलब्ध करा रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अपर्याप्त है। सभी रेस्तरां और भोजनालयों के पूरी तरह से बंद होने के कारण, बंदरों को बचा-खुचा भोजन भी नहीं मिल पा रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget