एक्सप्लोरर

Bareilly News: बरेली में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, प्रेमी-प्रेमिका की मौत, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

UP Crime News: सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो से ये साफ जाहिर हो रहा है कि युवती की हत्या उसके परिजनों ने ही की है. वहीं दारोगा द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर युवक ने जहर खाकर जान दे दी है.

Bareilly News: यूपी के बरेली जिले में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां प्रेमी-प्रेमिका की मौत के बाद युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर झूठी शान की खातिर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है. तो वहीं दारोगा द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर युवक ने जहर खाकर जान दे दी है. प्रेमी युगल की मौत के बाद दोनों की बातचीत के कई ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो से ये साफ जाहिर हो रहा है कि युवती की हत्या उसके परिजनों ने ही की है. वायरल ऑडियो में प्रेमिका और प्रेमी फोन पर बातचीत कर रहे हैं जिसमे युवती अपने परिजनों के ऊपर आरोप लगा रही है कि वो लोग उसकी हत्या कर देंगे. युवती कह रही है कि मेरे परिवार वाले मेरी हत्या की प्लानिंग कर रहे है. इन लोगों ने मुझे बहुत पीटा है जैसे जानवरों को पीटते हैं. मैं अपने आप नहीं मरूंगी, मेरी ये लोग हत्या कर देंगे. जिसके बाद युवती को उसके घर वालों ने मार दिया और उसकी लाश को भी ठिकाने लगा दिया. इतना ही नहीं युवती के परिजनों ने उसके प्रेमी के खिलाफ थाने में तहरीर दी की उसने उसकी बेटी को गायब कर दिया है. जिसके बाद दूसरी ऑडियो युवक और मीरगंज थाने में तैनात दारोगा विनय कुमार की है जो युवक को बार बार फोन कर रहा है और रुपए की डिमांड कर रहा है.

मृतक विकास के चाचा का आरोप है कि दारोगा ने एक लाख की मांग की थी जिसमे 20 हजार रुपए ले भी लिए थे. बाकी के 80 हजार की और डिमांड कर रहा था वरना उसे जेल भेजने की धमकी दे रहा था. जिस वजह से परेशान होकर उसके सल्फास खाकर अपनी जान दे दी. वायरल ऑडियो में मरते वक्त युवक दारोगा को अपनी मौत का जिम्मेदार बता रहा है.

पुलिस ने मुकदमे में दारोगा और सिपाही का नाम नहीं लिखा
वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों ने युवती के परिजनों के खिलाफ मीरगंज थाने में मुकदमा लिखाया है. युवक के परिजनों ने तहरीर में लिखा है कि युवती के परिजनों और दारोगा द्वारा परेशान किए जाने पर उसने जहर खाकर आत्महत्या की है. हालांकि पुलिस ने मुकदमा लिखने में खेल कर दिया. पुलिस ने मुकदमे में दारोगा और सिपाही का नाम नहीं लिखा जबकि लड़की के 6 घरवालों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है.

Watch: प्रियंका गांधी के निजी सचिव पर गंभीर आरोप, Big Boss फेम अर्चना गौतम को दी धमकी

एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया की युवक और युवती दोनों आपस में प्रेम करते थे और दोनों के आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने लड़की के परिजनों के खिलाफ गुमशुदगी का झूठा मुकदमा लिखाने का दोषी मानते हुए लड़की के परिजनों के खिलाफ 182 की कार्यवाही की है. एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने दारोगा विनय कुमार का बचाव करते हुए कहा कि एक लड़की गायब हो गई थी जिसकी गुमशुदगी उसके परिवार वालों ने दर्ज करवाई थी. लड़की के परिजनों ने उसके प्रेमी के ऊपर आरोप लगाया कि उसने उनकी लड़की को गायब कर दिया है. जिसके बाद दारोगा फोन पर लड़के से लड़की को बरामदगी के लिए उसे बुला रहा था. एसएसपी ने दरोगा का बचाव करते हुए कहा कि दारोगा ने पैसों की डिमांड नहीं की है. फिलहाल इस मामले में पुलिस शुरुआत से ही ढिलाई बरत रही है. जिस वजह से आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget