एक्सप्लोरर

विकासनगर में होली पर शरारती तत्वों ने रेस्टोरेंट में लगाई आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

Uttarakhand: विकासनगर में होली के मौके पर रेस्टोरेंट में आग लग गई. होली खेलने में व्यस्त लोगों ने तुंरत फायर बिग्रेड को बुलाया और आग पर काबू पाया गया. इस घटना से रेस्टोरेंट मालिक को भारी नुकसान हुआ.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के विकासनगर में होली के दिन जब पूरा क्षेत्र रंगों के त्योहार में मग्न था, तब विकासनगर थाना क्षेत्र के बादामवाला में एक रेस्टोरेंट में अचानक भयंकर आग लग गई. आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

घटना होली के दिन दोपहर की बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ शरारती तत्वों ने रेस्टोरेंट में आग लगा दी, जो देखते ही देखते विकराल हो गई. आग इतनी तेज थी कि पूरे रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया. चूंकि लोग होली के जश्न में व्यस्त थे, इसलिए शुरुआत में किसी को घटना की जानकारी नहीं हुई. जब आग की लपटें ऊंची उठने लगीं और धुआं पूरे इलाके में फैल गया, तब आसपास के लोगों को इसकी भनक लगी.

आगजनी से रेस्टोरेंट मालिक को भारी नुकसान
स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी. दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. काफी देर की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक रेस्टोरेंट का सारा सामान जलकर राख हो चुका था. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन रेस्टोरेंट मालिक को भारी नुकसान उठाना पड़ा है.

घटना के बाद रेस्टोरेंट स्वामी ने दो संदिग्धों के खिलाफ विकासनगर थाना पुलिस में तहरीर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. विकासनगर कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह शरारती तत्वों की हरकत लग रही है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.

मामले में पुलिस जांच कर रही है
इस घटना के बाद इलाके के लोग डरे हुए हैं. स्थानीय निवासियों का कहना है कि होली के मौके पर पुलिस की गश्त होनी चाहिए थी, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है. रेस्टोरेंट में आग लगाने की असली वजह क्या थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल थे, इसका खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही हो पाएगा.

यह भी पढ़ें- चेन छीनी..मुंह पर पेशाब किया, वकील ने पुलिसवालों पर लगाया आरोप, जमकर हुआ हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिलास आधा खाली है ना आधा भरा' UP BJP कार्यसमिति बैठक में सपा की बढ़त पर चर्चा!
'गिलास आधा खाली है ना आधा भरा' UP BJP कार्यसमिति बैठक में सपा की बढ़त पर चर्चा!
महोबा: साढ़े 3 करोड़ में जमीन का सौदा, ढाई करोड़ हड़पने का आरोप
महोबा: साढ़े 3 करोड़ में जमीन का सौदा, ढाई करोड़ हड़पने का आरोप
आजमगढ़ में 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स समेत होंगे कई काम
आजमगढ़ में 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स समेत होंगे कई काम
अमेठी में चाट खाने से 102 लोग बीमार, उल्टी-पेट दर्द की शिकायत के बाद हड़कंप
अमेठी में चाट खाने से 102 लोग बीमार, उल्टी-पेट दर्द की शिकायत के बाद हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget