एक्सप्लोरर

Bareilly News: बरेली में शुरू हो गई UNESCO की विश्व धरोहर 'रामलीला', 163 वर्षों से जारी है रामचरितमानस का मंचन

Holi 2023: होली के अवसर पर लोग जहां रंग-गुलाल से खेलते हैं वहीं उत्तर प्रदेश के एक शहर में लोग इस अवसर पर रामलीला का आयोजन करते हैं जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में है.

Bareilly Ki Ramleela: विश्व धरोहर (World Heritage) घोषित हो चुकी होली पर होने वाली 'बरेली की रामलीला' (Ramleela) की शुरुआत हो चुकी है. बरेली के ब्रह्मपुरी इलाके में रामलीला का मंचन आजादी के पहले से हो रहा है. इस साल रामलीला की 163वीं वर्षगांठ है. इस रामलीला में अयोध्या (Ayodhya) से आए कलाकार मंचन करते है. तुलसीदास (Tulsidas) की रामचरितमानस (Ramchartimanas) पर आधारित रामलीला को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते है.

यूनेस्को ने 2015 में 'बरेली की रामलीला' को विश्व धरोहर घोषित किया था. 1861 से लगातार चली आ रही इस रामलीला की खासियत ये है कि इसका मंचन बरेली के अलग अलग मोहल्लों में होता है. अगस्त्य मुनि से संबंधित लीला का मंचन छोटी बमनपुरी स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में, राम-केवट संवाद साहूकारा में, मेघनाद यज्ञ बमनपुरी में और लंका दहन मलूकपुर चौराहा पर होता है. रामलीला शुरू हुए अभी दो दिन ही हुए हैं. पहले दिन प्रभु श्रीराम का जन्म और अगले दिन मटके से सीता मां का जन्म दिखाया गया. इस दौरान फूलों की होली भी खेली गई. इस रामलीला की खासियत इसकी राम बारात होती है. होली पर निकलने वाली राम बारात देखने के लिए विदेश से भी लोग आते हैं. 

जानें, क्या है राम बारात की खासियत?
राम बारात में बड़े बड़े पंपों से मोर्चेबंदी होती है. लोग एक दूसरे पर रंग डालते हैं. राम बारात में पानी की कमी न पड़े उसके लिए नगर निगम के पानी टैंक और फायर ब्रिगेड साथ-साथ चलते हैं. कोतवाली पहुंचने पर डीएम और एसएसपी बारात का स्वागत करते हैं. बताया जाता है कि तुलसीदास की विनय पत्रिका में फाल्गुन रामलीला का वर्णन है. जब इस रामलीला की शुरुआत हुई थी तब मनोरंजन का कोई साधन नहीं था. तब छोटे-छोटे बच्चे रामलीला किया करते थे. धीरे-धीरे इसे भव्य रूप दे दिया गया और आज इस रामलीला की चर्चा पूरे विश्व में है. 

ये भी पढ़ें -

Baghpat News: प्रेमी के साथ देख बेटी को सरेआम पीटा, फिर घर लाकर दबा दिया गला, हिंडन नदी से शव बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश कायर हैं या BJP से समझौता कर लिया? सपा चीफ के चुनाव न लड़ने पर बोली AIMIM
'अखिलेश कायर हैं या BJP से समझौता कर लिया? सपा चीफ के चुनाव न लड़ने पर बोली AIMIM
अखिलेश यादव बोले- 'वाराणसी में BJP को मिली मणिकर्णिका घाट तोड़ने की सजा'
अखिलेश यादव बोले- 'वाराणसी में BJP को मिली मणिकर्णिका घाट तोड़ने की सजा'
2027 को लेकर सपा विधायक का बड़ा दावा, बताया कितनी सीट जीतेगा INDIA गठबंधन
2027 को लेकर सपा विधायक का बड़ा दावा, बताया कितनी सीट जीतेगा INDIA गठबंधन
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget