एक्सप्लोरर

Holi 2023: सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा में खेली होली, राहगीरों को बांटती नजर आईं मिठाई

Mathura News: सांसद हेमा मालिनी ने रंगभरी एकादशी पर अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा का दौरा किया. मथुरा में वह नगर निगम द्वारा आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में शामिल हुईं.

Hema Malini Celebrating Holi: बीजेपी सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) ने रंगभरी एकादशी (Rangbhari Ekadashi) के अवसर अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा (Mathura) में  सरकारी अधिकारियों के साथ होली खेली. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों को मिठाइयां भी बांटी. मथुरा के जिलाधिकारी पुलकित खरे और आईजी भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे.

मथुरा-वृंदावन नगर निगम की ओऱ से होली का आयोजन किया गया था. यहां पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी रंग-गुलाल से खेलते और 'बांके-बिहारी लाल' का जयकारा लगाते नजर आए. वहीं, हेमा मालिनी ने भी फूल के साथ होली खेली. हेमा मालिनी को अपने बीच पाकर स्थानीय लोग काफी खुश नजर आ रहे थे. इस दौरान महिलाएं और बच्चे होली के गानों पर थिरकते हुए भी देखे गए. आगरा जोन के आईजी नचिकेता झा, डीएम पुलकित खरे और नगर निगम आय़ुक्त आनंद विहार इस मौके पर मौजूद थे. उन्होंने सांसद हेमा मालिनी के साथ होली का जश्न मनाया. सभी ने श्रद्धालुओं और होली का जश्न मनाने के लिए रुके हुए राहगीरों को प्रसाद बांटा.

फाल्गुन एकादशी पर इसलिए उड़ते हैं रंग-गुलाल
देश भर में होली का त्योहार 8 मार्च को मनाया जाएगा. लेकिन मथुरा में होली का जश्न रंगभरी एकादशी से ही शुरू हो गया है. यहां होली खेलने के लिए देश-विदेश के श्रद्धालु जुटने लगे हैं. वहीं, होली पर बांके बिहारी लाल के दर्शन का विशेष महत्व है जिसके लिए अभी से ही मंदिर में भीड़ लगनी शुरू हो गई है. जहां तक रंगभरी एकादशी की बात है तो यह हर साल फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष के 11वें दिन मनाया जाता है. इस साल रंगभरी एकादशी का व्रत 3 मार्च 2023 को है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार रंगभरी एकादशी के दिन भगवान शिव मां पार्वती से विवाह करने के बाद पहले बार काशी नगरी गए थे. नए वर-वधु का काशी नगरी में रंग-गुलाल से स्वागत किया था. तबसे इस दिन रंग-गुलाल से खेलने की प्रथा है.

ये भी पढ़ें-

Sonbhadra News: पति की हत्या के बाद 50 फीट पेड़ पर चढ़ी महिला, घर की दीवार पर लिखा- 'हां मैंने पति को मारा, अब..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget