एक्सप्लोरर

Crime News: हिस्ट्रीशीटर अनवर उर्फ अन्नू की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने किया सनसनीखेज खुलासा

Lucknow Murder News: लखनऊ (Lucknow) में हिस्ट्रीशीटर अनवर उर्फ अन्नू की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई है. उसके खिलाफ कई थानों में गंभीर धाराओं के 17 मुकदमे दर्ज थे. 

Lucknow History sheeter Murder: सीरियल किलर सलीम, रुस्तम और सोहराब के गुर्गे अनवर उर्फ अन्नू (Anwar alias Annu) की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई है. अनवर (Anwar) शनिवार देर शाम सआदतगंज में अपने दोस्तों के साथ खड़ा होकर समोसे खा रहा था. तभी उसका पुराना साथी शारिक (Sharik) और अन्य बदमाश वहां आ गए. इस बीच शारिक और अनवर के बीच कहासुनी शुरू हो हुई जिसके बाद शारिक ने तमंचे से अनवर की कनपटी पर गोली मार दी. गोली लगने के बाद अनवर की मौके पर ही मौत हो गई. शारिक ने हवाई फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की लेकिन आसपास के लोगों ने उसे दबोच कर पुलिस (Police) को सौंप दिया. पुलिस का कहना है कि अनवर की हत्या छेड़छाड़ के विवाद में की गई है. शारिक के साथियों की तलाश की जा रही है.

हिस्ट्रीशीटर था अनवर 
हत्या की वारदात कैंपबेल रोड पर हुई. अनवर सआदतगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था. उसके खिलाफ कई थानों में गंभीर धाराओं के 17 मुकदमे दर्ज थे. पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर अनवर का भाई कई दिन से हत्या के आरोपी शारिक की बेटी को परेशान कर रहा था. उसने विरोध किया तो दबंग अनवर के भाई ने बेटी को उठा ले जाने की धमकी भी दी. इसी सिलसिले में बातचीत करने के लिए वो अनवर के पास गया था. शारिक ने पूछताछ में बताया कि अनवर ने मामला सुलझाने के बजाय उसे ही धमकाना शुरू कर दिया. इस पर उसे गुस्सा आ गया और तमंचे से उसकी कनपटी पर गोली मार दी.

अनवर के साथियों ने भी की फायरिंग 
गोली मारने के बाद शारिक हवाई फायरिंग करते हुए भागने लगा. आसपास के लोगों ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया. मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि शारिक के साथ कुछ और लोग भी थे. वारदात के बाद जब सभी हवाई फायरिंग करते हुए भागे तो अनवर के साथियों ने भी असलहे से शारिक पर फायरिंग की.

रंगदारी ना देने पर मार देता था गोली
अनवर उर्फ अन्नू बेखौफ बदमाश था. उसने नाका के एक प्लाईवुड कारोबारी अजय गुप्ता से 20 करोड़ रुपये रंगदारी मांगी थी. रुपया ना देने पर उसने कारोबारी के अपहरण का प्रयास किया. कुछ दुकानदारों ने विरोध किया तो अनवर ने उन पर गोली चला दी. हालांकि, गोली किसी को लगी नहीं. इसी तरह उसने पुराने लखनऊ के कारोबारी से भी रंगदारी मांगी थी. कारोबारी ने रुपया नहीं दिया तो उसके बेटे को गोली मार दी थी. अनवर के भाई हिस्ट्रीशीटर अख्तर की भी वर्ष 2011 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. एसटीएफ ने 1 साल पहले अनवर को गिरफ्तार करके जेल भेजा था. जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर से अपराध शुरू कर दिया था.

ये भी पढ़ें: 

UP Politics: 'अब्बा जान' का संबोधन करते हुए विरोधियों पर बरसे सीएम योगी, जनता को दी ये सौगात  

Viral Fever: जलभराव की वजह से परेशान हैं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, सता रहा है बीमारियों का खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget