एक्सप्लोरर

अनूठा इतिहास समेटे 61 हजार की कार में विदा होंगे यूपी के डीजीपी, 1956 में खरीदी गई थी ये गाड़ी

यूपी पुलिस के मुखिया ओपी सिंह रिटायर होनेवाले हैं। आप सोच रहे होंगे कि सरकारी सेवा में रिटायरमेंट तो होता ही है। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि डीजीपी के विदाई समारोह में प्रयोग होनेवाली गाड़ी का पारंपरिक इतिहास। इससे जुड़े तथ्य बड़े रोचक हैं

लखनऊ, संतोष कुमार। उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह 31 जनवरी को रिटायर हो जाएंगे। इस मौके पर लखनऊ पुलिस लाइन में पारंपरिक परेड के साथ विदाई दी जाएगी। लेकिन यह विदाई अपने आप में एक इतिहास को भी समेटे होगी। यह इतिहास होगा डीजीपी की गाड़ी का जो अब तक आजाद हिंदुस्तान में यूपी पुलिस की कमान संभाल चुके सभी पुलिस चीफ को विदाई दे चुकी है और यह गाड़ी निकलती भी विदाई देने के लिए ही है।

यूं तो आपने विंटेज कार की रैलियों में कई पुरानी गाड़ियां देखी होंगी लेकिन डीजीपी के विदाई समारोह का हिस्सा बननेवाली ये गाड़ी खास है। क्रिसलर कारपोरेट के द्वारा बनाई गई इस गाड़ी का नाम किंग्सवे डॉज कार है। 29 नवंबर 1956 में इसे रुपये 61,063.81 में खरीदा गया था। एसएसपी लखनऊ के नाम पर खरीदी गई यह कार अब डीजीपी के नाम पर है।

कार का इतिहास एसएसपी लखनऊ के नाम पर डॉज किंग्सवे खरीदकर आई थी। उस समय इसे खरीदने के लिए 61 हजार 83 रुपये 81 पैसे चुकाए गए थे। सीतापुर से राज्य पुलिस मोटर वाहन अधिकारी इसे खरीदकर लाए थे और तत्कालीन एसएसपी लखनऊ को इसकी चाबी सौंपी थीं। वहां से यह कार इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस की सेवा में लगा दी गई। बाद में आईजीपी का पद डीजीपी का हो गया। 1956 में इस कार के लिए बनाई गई लॉग बुक आज भी मौजूद है। इस कार की सर्विस करने वाला एक ही कारीगर लखनऊ में था, जिसकी कुछ सालों पहले ही मौत हो गई।

सबसे लंबी गाड़ी डॉज कार आज के समय के किसी भी एसयूवी फार्च्यूनर, इनोव क्रिस्टा, टाटा सफारी से लंबी है। इस गाड़ी की 481.3 सेमी लंबी,186.4 सेमी चौड़ी,161.6 सेमी ऊंचाई वाली यह गाड़ी 6 सिलिंडर के साथ 3600सीसी की कार है। तीन फ्रंट और एक बैक गियर के साथ यह गाड़ी 1400 किलोग्राम वजन की है। यह तो रही गाड़ी की बात। इस कार के इतिहास पर गौर किया जाये तो परंपरा के तौर पर जब भी उत्तर प्रदेश पुलिस का कोई मुखिया रिटायर होता है तो विदाई के तौर पर पुलिस लाइन में दी जाने वाली रैतिक परेड में डीजीपी को इसी कार में बैठाकर, कार को रस्सी से बांधकर खींचते हुए विदाई देते हैं। अब तक 57 डीजीपी को विदाई दे चुकी यह डॉज गाड़ी 31 जनवरी को यूपी पुलिस के 58वें डीजीपी ओपी सिंह को भी विदाई देने के लिए तैयार की जा रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संभल सीओ के बयान पर राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया, LPG और डीजल-पेट्रोल की अफवाहों पर भी जताई चिंता
संभल सीओ के बयान पर राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया, LPG और डीजल-पेट्रोल की अफवाहों पर भी जताई चिंता
संभल: मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, डीएम-एसपी को फटकार
संभल: मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, डीएम-एसपी को फटकार
Mahoba News: यूपी पुलिस एसआई परीक्षा में 'पंडित' शब्द पर मचा बवाल, BJP विधायक ने CM योगी को लिखा पत्र
यूपी पुलिस एसआई परीक्षा में 'पंडित' शब्द पर मचा बवाल, BJP विधायक ने CM योगी को लिखा पत्र
'नोटबंदी से गैस सिलेंडर तक लोगों को लाइन में...', केंद्र और यूपी सरकार पर डिंपल यादव का हमला
'नोटबंदी से गैस सिलेंडर तक लोगों को लाइन में...', केंद्र और यूपी सरकार पर डिंपल यादव का हमला

वीडियोज

Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bengal Election 2026: खेला होबे! चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
संभल सीओ के बयान पर राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया, LPG और डीजल-पेट्रोल की अफवाहों पर भी जताई चिंता
संभल सीओ के बयान पर राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया, LPG और डीजल-पेट्रोल की अफवाहों पर भी जताई चिंता
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने, जानें पूरा माजरा
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?
Video: सब को माफ करते हुए...हरीश राणा की इच्छा मृत्यु का भावुक पल, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा
सब को माफ करते हुए...हरीश राणा की इच्छा मृत्यु का भावुक पल, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा
Embed widget