एक्सप्लोरर

Mathura News: हरियाली तीज पर वृन्दावन और बरसाना में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षाकर्मियों की नजर

Heavy security on Hariyali Teej: हरियाली तीज के मौके पर वृन्दावन और बरसाना में सुरक्षा के लिए पांच SP, 16 DSP, 48 इंस्पेक्टर, 200 सब इंस्पेक्टर समेत भारी पुलिसबल तैनात किया गया है.

Security on Hariyali Teej: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में हरियाली तीज के मौके पर शनिवार को मथुरा के वृन्दावन एवं बरसाना में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं. मथुरा के जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि वृन्दावन एवं बरसाना को तीन जोन तथा 12 सेक्टरों में बांटकर श्रद्धालुओं की भीड़ एवं वाहनों को कंट्रोल करने के लिये वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि हर एक जोन की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी को दी गई है. जबकि सेक्टर स्तर पर उप जिलाधिकारियों एवं डिप्टी कलेक्टरों को तैनात किया जा रहा है. 

डीएम ने कहा कि 19 अगस्त (शनिवार) को हरियाली तीज का पर्व है. इस पर्व पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु वृन्दावन के ठा. बांकेबिहारी जैसे मंदिरों एवं बरसाना में श्री राधारानी के दर्शन को आते हैं.  श्रद्धालुओं की भीड़ को कंट्रोल करने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वृन्दावन जोन में उप जिलाधिकारी (सदर) अजय जैन के नेतृत्व में सात सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं. वहीं, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) योगानंद पाण्डेय के नेतृत्व में तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकरी (प्रशासन) विजय शंकर दुबे के नेतृत्व में दो सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं.

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

वहीं एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में पांच एसपी, 16 डीएसपी, 48 इंस्पेक्टर, 200 सब इंस्पेक्टर, 25 महिला इंस्पेक्टर, 1000 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के अलावा 100 महिला कांस्टेबल समेत दो कंपनी प्रांतीय सशस्त्र बल व एक कम्पनी फ्लड कंट्रोल के जवान तैनात किए गए हैं. इनके साथ ट्रेफिक कंट्रोल के लिए एसपी (यातायात) देवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में तीन ट्रेफिक इंस्पेक्टर व 25 ट्रेफिक सब इंस्पेक्टर, 90 जवान व 125 होमगार्ड लगाए गए हैं. जिले के तीनों सहायक परिवहन अधिकारी भी इस दौरान 18 से 20 अगस्त तक ड्यूटी पर रहेंगे.

ये भी पढ़ें:

Lucknow Crime: दूसरे लड़कों से करती थी बातें, तलाकशुदा होने की भी नहीं दी जानकारी, लिव-इन पार्टनर की हत्या मामले में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget