एक्सप्लोरर

हाथरस केस: कोर्ट ने पूछा क्या कार्रवाई हुई? सरकार ने कहा-जल्द डीएम हाथरस का तबादला करेंगे

हाथरस केस की सुनवाई में सोमवार को डीएम हाथरस ने कहा कि शव को जलाने का फैसला उनका और एसपी का था. वहीं, पीड़िता की वकील ने कहा कि अफसर अलग अलग थ्योरी दे रहे हैं.

लखनऊ. हाथरस कांड में पीड़िता का शव जलाने के मामले में अब अगली सुनवाई 25 नवंबर को होगी. हाइकोर्ट की लखनऊ बेंच में सोमवार को हुई सुनवाई में जहां हाथरस के जिलाधिकारी, एसपी ने लिखित हलफनामा दिया, वहीं दूसरी ओर कोर्ट के द्वारा डीएम पर कार्रवाई के पूछे जाने पर सरकार की तरफ से जल्द ट्रांसफर कर देने का आश्वासन दिया गया है.

डीएम का बयान बदला

हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में हाथरस कांड पर हो रही सुनवाई में सोमवार को एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार, पूर्व एसपी विक्रांत वीर, होम सेक्रेट्री तरुण गाबा पेश हुए. कोर्ट ने बन्द कमरे में सुनवाई शुरू की, तो डीएम हाथरस प्रवीण लक्षकार की तरफ से लिखित हलफनामा दाखिल किया गया तो वहीं कोर्ट में पेश हुए पूर्व एसपी हाथरस ने बताया कि पीड़िता की रात में लाश जलाने का फैसला उनका और डीएम का था. जबकि पिछली पेशी पर डीएम ने कहा था कि लाश जलाने का फैसला उनके साथ आलाधिकारियों का भी था.

पीड़िता की वकील की आपत्ति

वहीं, आज हुई पेशी में एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि पीड़िता का शव और परिजन एक गाड़ी से दिल्ली से हाथरस लाए गए थे. जबकि एडीजी ने पिछली पेशी पर कोर्ट को बताया कि दोनों अलग अलग गाड़ी में थे. अफसरों के इसी विरोधाभासी बयान पर पीड़िता की वकील ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि अफसर कोर्ट में अलग-अलग थ्योरी दे रहे हैं.

पीड़िता की वकील सीमा कुशवाहा की मानें तो कोर्ट ने डीएम पर हुई कार्रवाई के बारे में पूछा तो सरकार की तरफ से आश्वासन दिया गया कि जल्द डीएम का तबादला किया जाएगा.

फिलहाल इस मामले पर कोर्ट ने 25 नवंबर की तारीख तय की है और अगली तारीख पर सरकार के किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को पेश होने से माफ कर दिया है.

ये भी पढ़ें.

हाई कोर्ट ने कहा जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा, वहां की डिग्री भी दूसरी जगहों की तरह ही मान्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget