'भोले का स्वैग' से सावन में सपना चौधरी ने मचाई धूम, शिवभक्त भी उठेंगे झूम
सावन में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने अपने अंदाज में भोलेनाथ को याद किया है। सपना का नया गाना 'भोले का स्वैग' रिलीज हुआ है, जिसे फैंस से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। शिव के पूजन का महीना यानी सावन शुरू हो गया है। चारों दिशाओं में भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। कांवड़ियों नाचते-गाते शिवालय पहुंच रहे हैं। इस बीच सावन में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने अपने अंदाज में भोलेनाथ को याद किया है। सावन के मौके पर सपना चौधरी का कांवड़ियों के लिए जबरदस्त गाना रिलीज हुआ है। इस गाने के बोला 'भोले का स्वैग' (Bhole Ka Swag) हैं। सपना पर ये गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है। सपना पर फिल्माया गए इस गाने को सिंगर जॉनी सूफी ने अपनी आवाज दी है।
सोनोटेक पर रिलीज हुए इस गाने के म्यूजिक से लेकर लिरिक्स तक लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। उपर से सपना के डांस ने तो लोगों को अपने साथ थिरने पर मजबूर कर दिया है। सपना ने खुद इस गाने की रिलीज होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। यूट्यूब पर तो ये गाना अबतक एक मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
गाने में सपना का लुक बेहद स्टाइलिश लग रहा है। अपने दूसरे गानों से अलग अंदाज में सपना इस गाने में दिखी हैं। इस गाने में सपना गोल्डन टॉप और ब्लैक पैंट में नजर आई हैं।
बता दें कि यूं तो हरियाणवी डांसर सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, लेकिन बिग बॉस-11 से उन्होंने पूरे देशभर से खूब सुर्खियां बटोरी। बिग बॉस ने उनकी लोकप्रियता को नए मुकाम तक पहुंचाया। सपना ने हरियाणा की स्टेज डांसर से अपने डांसिंग करियर को शुरू किया और अबतक वे बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी फिल्मों में भी अपने डांस मूव्स दिखा चुकी हैं। हाल ही में सपना ने बीजेपी का दामन थामकर राजनीति में भी एंट्री मार ली है।
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL























