एक्सप्लोरर

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल: भारत की जीत के लिए पूजा-पाठ, हरिद्वार में संतों ने भोलेनाथ का किया दुग्धाभिषेक

ICC Champions Trophy Final: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन किया है. क्वालीफायर मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर अपनी ताकत दिखाई थी.

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत की कामना करते हुए हरिद्वार के संतों ने भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक किया. धर्मनगरी हरिद्वार के गरीबदासी आश्रम में साधु-संतों ने विशेष पूजा-अर्चना की और भारतीय टीम की विजय के लिए प्रार्थना की. रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत होगी. भारतीय क्रिकेट प्रेमी देशभर में जीत की प्रार्थना कर रहे हैं. इसी क्रम में हरिद्वार के संतों ने भी भारत की सफलता के लिए भगवान शिव से आशीर्वाद मांगा

गरीबदासी आश्रम में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में संतों ने कहा कि भोलेनाथ की कृपा से भारत फाइनल में शानदार जीत हासिल करेगा. उन्होंने विशेष रूप से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाबाद रहने और टीम की 200 रनों से जीत की कामना की. भारत युवा साधु समाज के महामंत्री रवि देव शास्त्री ने कहा, "भारतीय टीम का अब तक का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. हम सभी ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की है कि वे आज भी भारतीय खिलाड़ियों को बल और उत्साह प्रदान करें, जिससे वे न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम करें.

ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में बनाई थी जगह
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन किया है. क्वालीफायर मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर अपनी ताकत दिखाई थी. इसके बाद सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मात देकर फाइनल में जगह बनाई. भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है और प्रशंसकों को उम्मीद है कि फाइनल में भी वे इसी लय को बरकरार रखेंगे.

हरिद्वार ही नहीं, पूरे देश में क्रिकेट प्रेमियों के बीच फाइनल को लेकर खासा उत्साह है. मंदिरों, गुरुद्वारों और घरों में भारतीय टीम की जीत के लिए हवन, पूजा और प्रार्थनाएं की जा रही हैं. सोशल मीडिया पर भी फैंस भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं.

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा मुकाबला
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस महामुकाबले में भारतीय टीम से उम्मीदें काफी ज्यादा हैं. फैंस को भरोसा है कि भारतीय खिलाड़ी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाएंगे. अब सबकी निगाहें इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले पर टिकी हैं, जिसमें भारत के ऐतिहासिक जीत दर्ज करने की उम्मीद जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: संभल CO अनुज चौधरी के समर्थन में उतरे यति नरसिंहानंद, सीएम योगी से की बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aligarh News: अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
UP News: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
बांदा: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget