एक्सप्लोरर

UP News: यूपी के स्कूल-मदरसों में लागू होगा ड्रेस कोड? राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने दिया ये बड़ा बयान

यूपी सरकार में मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि अखिलेश यादव को यह नहीं भूलना चाहिए कि जब यूपी में उनकी सरकार थी तो क्राइम का क्या हाल था.

UP News: हरदोई के रसखान प्रेक्षागृह में आयोजित स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आबकारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल (Nitin Aggarwal) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर तंज कसा. मंत्री ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लेकर कहा कि देश उन्हें सीरियसली नहीं लेता तो उनपर क्या टिप्पणी करें. उन्होंने यहां स्मार्टफोन और टैबलेट पाए छात्र छात्राओं से अपील की और कहा कि इससे अपने ज्ञान को बढाएं और अपना मुकाम हासिल करें. पबजी खेलने और फिल्म देखने में समय न व्यतीत करें.

प्रयोग सशक्तिकरण में करें-मंत्री
केन सोसायटी नेहरू पीजी कालेज की ओर से रसखान प्रेक्षागृह में टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नितिन अग्रवाल ने माता सरस्वती की मूर्ति पर माल्यापर्ण और दीप प्रज्जवलित कर किया. कार्यक्रम में मंत्री ने सीएसएन पीजी कालेज के चयनित 682 उच्च शिक्षा के छात्र/छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरित किया गया. इस अवसर पर उपस्थित छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये टैबलेट और स्मार्टफोन का प्रयोग शिक्षा की तकनीकी सशक्तिकरण में करें.

छात्रों से क्या कहा
मंत्री ने छात्रों से कहा कि, उच्च स्तरीय शिक्षा में अच्छा प्रर्दशन करते हुए अपने माता-पिता, कालेज, जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करें. उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में कोरोना काल के कारण युवाओं को उच्च शिक्षा अध्ययन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा  युवाओं को प्रतिभावान बनाने के लिए डिजी योजना के अन्तर्गत टैबलेट और स्मार्टफोन उपलब्ध कराये जा रहे हैं ताकि वे किसी विषय और विभाग के सम्बन्ध में गूगल पर सर्च कर सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकें.      

Hardoi News: अपराधियों पर कार्रवाई में आएगी और तेजी, हरदोई में बनाया गया UP का पहला गैंगस्टर सेल, ये होगा काम

ड्रेस कोड पर क्या कहा
स्कूल मदरसों में ड्रेस कोड को लेकर नितिन अग्रवाल ने कहा कि इसमें बुराई क्या है. अगर हम किसी देश में रहते हैं तो उस देश के कानून को सभी को पालन करना चाहिए. अगर हम ड्रेस कोड लागू करना चाहते हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं मानता हूं. हम भारत में रहते हैं इसलिए हम सभी के लिए भारत का एक कानून बनना चाहिए. किसी भी देश एक कानून से ज्यादा होगा तो देश तरक्की नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले दल की राजनीति खत्म हो चुकी है.

अखिलेश यादव पर क्या कहा
जिन राजनीतिक दलों ने तुष्टिकरण किया उनका समय भी खत्म हो चुका है. ऐसे लोग जो माहौल खराब करने की कोशिश करेंगे सरकार उनपर कार्रवाई करेगी .अखिलेश यादव के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि उनके लिए इतना ही कहूंगा कि वे एक जिम्मेदार पद पर रहे हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं आज नेता विरोधी दल के रूप में बैठे हैं. इतना गैर जिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहिए. उन्हें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि जब उनकी सरकार उत्तर प्रदेश की सत्ता में थी तो क्राइम का क्या हाल था. किस तरह गुंडे बदमाश खुलेआम उत्तर प्रदेश की धरती पर घूमते थे. राहुल गांधी के ट्वीट को लेकर मंत्री ने कहा कि उनको जब देश सीरियसली नहीं लेता है तो मैं उनके बयान पर टिप्पणी नहीं करता हूं.

अपराधियों पर क्या कहा
मंत्री ने कहा कि, विश्वास के साथ कह सकते हैं कि जबसे योगी की सरकार आई है गुंडों. माफियाओं का सफाया हुआ है और उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है. अहमद मुर्तजा को लेकर कहा कि कानून ने अपना काम किया है. अगर कोई भी ऐसी घटना होती है तो यह योगी की सरकार है. किसी अपराधी को नहीं भूलना चाहिए कि अगर अपराध करेंगे तो सरकार उसको उसी की भाषा में जवाब देगी.

UP Vidhan Parishad Elections Live: यूपी में विधान परिषद की 36 सीटों पर वोटिंग आज, बीजेपी और सपा के बीच सीधा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
Xप्लेन: UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम

वीडियोज

Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget