एक्सप्लोरर

Hardoi News: हरदोई में पैसों के लेनदेन में 13 साल के नाबालिग की गला रेतकर हत्या, पिता ने इन पर लगाये आरोप

Hardoi Latest News: हरदोई में 13 साल के लड़के की गला रेत कर हत्या कर दी गई. घटना के पीछे पैसों का लेनदेन बताया जा रहा है.

Hardoi News: हरदोई के पाली कस्बे के मोहल्ला शेख सराय में ताजिया देखने गए एक 13 साल के लड़के की गला रेत कर हत्या कर दी गई. घटना के पीछे पैसों का लेनदेन बताया जा रहा है. मृतक किशोर के पिता ने 3 नामजद सहित दो अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. जिसके बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई. वहीं सूचना पर पुलिस विभाग (Hardoi Police) के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच पड़ताल की.
 
13 साल के लड़के की हत्या 
खबर के मुताबिक पाली कस्बे के मोहल्ला शेख सराय निवासी फैयाज ने पाली पुलिस को दी तहरीर में बताया उसका 13 साल का बेटा हस्सान ताजिया देखने गया था. इसी दौरान आरोपी कासिम, तालिब, सुफियान उसे पकड़कर ले गए और इमाम घर के पीछे ले जाकर उसका गला रेत कर हत्या कर दी. फैयाज ने यह भी कहा कि आरोपियों के साथ दो अज्ञात लड़के भी थे. सुबह होते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने घटना क्षेत्र का दौरा किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 
 
पुलिस का मामले के जल्द खुलासे का दावा
इस घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी शाहाबाद हेमंत उपाध्याय, एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह सहित एसपी राजेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर जांच-पड़ताल कर मामले का जल्द ही खुलासा करने की बात कही. एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया है. 
 
पैसों के लेनदेन में हुई हत्या
पुलिस ने कहा कि घटना के पीछे पैसों का लेनदेन बताया जा रहा है, मृतक हस्सान ने अपने घर से रुपये ले जाकर आरोपियों को रखने के लिए दिए थे जो कि उनके द्वारा खर्च कर लिए गए. हस्सान ने जब पैसे वापस मांगे तो उसका आरोपियों से विवाद हो गया. आसपास के रहने वाले लोगों ने भी इस बारे में जानकारी दी है. माना जा रहा है कि इन्हीं रुपयों को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने उसका गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस हर पहलू से घटना की जांच में जुट गई है. 
 
ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget