एक्सप्लोरर

Hardoi News: हरदोई में बाघ के हमले से तीन किसान घायल, वन विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी

UP News: यूपी के हरदोई में बाघ ने हमला कर तीन किसानों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. वन विभाग की टीम बाघ की तलाश में जुटी है.

Hardoi News: हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के नंदोली गांव में खेतों की तरफ जा रहे किसानों पर बाघ ने हमला कर दिया. इसमें तीन किसान गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पंजे के निशान देखकर बाघ होने की पुष्टि की है.

कासिमपुर थाना क्षेत्र नंदोली गांव निवासी भैयालाल (46), मुकेश (30) दोपहर खेत जा रहे थे. साथ में दिबियापुर माधौगंज निवासी भैयालाल का बहनोई पुतान भी था. गांव से कुछ दूर तालाब के किनारे झाड़ियों से निकले जंगली जानवर ने अचानक तीनों पर हमला कर दिया. इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. चीख सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. सूचना पाकर पुलिस और वन विभाग की टीम भी वहां पहुंच गई. पुलिस ने घायलों को बेहंदर सीएचसी भिजवाया. जहां से उन लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया गया.

डीएफओ ने दी ये जानकारी

मौके पर पहुंची संडीला और कछौना की वन विभाग की टीमें घेराबंदी कर जंगली जानवर की तलाश करती रही है लेकिन सफलता नहीं मिली. डिप्टी रेंजर बृजेश सिंह ने बताया कि जंगली जानवर की तलाश में टीमें लगाई गईं हैं. डीएफओ रविशंकर शंकर शुक्ला ने जंगली जानवर के पंजों के निशानों को वर्ल्ड वाइल्ड लाइन की टीम को भेजा. टीम ने जांच के बाद इन पंजों के बाघ का होने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि कासिमपुर से सटे उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में बाघ का आतंक था. अनुमान लगाया जा रहा है यह वही है. बाघ की तलाश के लिए दुधवा नेशनल पार्क की टीम और लखनऊ हेडक्वार्टर भी सूचना दी गई है. पिंजड़ा भी मंगाया गया है.

ये भी पढ़ें-

Uttarkashi News: गंगोत्री धाम समेत हर्षिल और मोरी की सांकरी घाटी में बर्फबारी, खूबसूरती देखकर पर्यटक बोले अकल्पनीय

PM Modi in Uttarakhand: विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले- इन लोगों ने दोनों हाथों से उत्तराखंड को लूटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget