एक्सप्लोरर

हरदोई में टला बड़ा हादसा, रेलवे ट्रैक पर हुआ फ्रैक्चर, 45 मिनट बाधित रहा डाउन ट्रैक, 4 ट्रेनें हुई प्रभावित

Hardoi News: हरदोई में मध्य एगवां के पास रेल ट्रैक फ्रैक्चर हो गया, जिसकी वजह से डाउन ट्रैक पूरी तरह से बाधित हो गया. ट्रैक डाउन होने की वजह से काफी देर तक ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा.

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक बड़ा हादसा होते टल गया जब मुरादाबाद मंडल के शाहजहांपुर हरदोई रेल खंड के मध्य एगवां के पास रेल ट्रैक फ्रैक्चर हो गया, जिसकी वजह से डाउन ट्रैक पूरी तरह से बाधित हो गया. लगभग 45 मिनट तक डाउन ट्रैक पूरी तरह से बाधित रहा, ऐसे में पीछे से आ रही तमाम ट्रेनों को उनके स्थानों पर ही रोक दिया गया. 

रेलवे ट्रैक पर आए फ्रैक्चर की वजह से हरदोई आने वाली तीन एक्सप्रेस और एक पैसेंजर ट्रेन प्रभावित रही. इनमें हरदोई रेलवे स्टेशन पर डॉउन दिशा में आ रही गंगा सतलुज एक्सप्रेस को कहेलिया रेलवे स्टेशन पर रोका गया. रोजा रेलवे स्टेशन पर पंजाब मेल को रोका गया जबकि इसके पीछे अन्य ट्रेनों को रोक दिया गया.

ट्रैक फ्रैक्चर की वजह से कई ट्रेनें हुईं लेट

ट्रैक फ्रैक्चर होने के चलते रेल अधिकारियों ने ट्रैफिक ब्लॉक लिया. जिसके बाद तेजी से फैक्चर रेल ट्रैक को दुरुस्त करने का काम किया गया. ट्रैक की अच्छी तरह से मरम्मत करने के बाद रेल कर्मचारियों द्वारा रेलवे ट्रैक को फिट घोषित कर दिया. इस पूरी प्रक्रिया में 40-50 मिनट का समय लगा. इस दौरान ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही. 

रेलवे ट्रैक की मरम्मत के फिर से यहां ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया. लेकिन, इसकी वजह से कई ट्रेनों लेट हो गईं. अमृतसर से हावड़ा जा रही 13006 पंजाब मेल अपने निर्धारित समय सुबह के 8:24 मिनट से 1 घंटा 36 मिनट की देरी से हरदोई रेलवे स्टेशन पर पहुंची. इसके बाद यह ट्रेन हरदोई रेलवे स्टेशन पर 5 मिनट तक खड़ी रही. 

मरम्मत के बाद शुरू हुआ संचालन

फिरोजपुर कैंट से चलकर धनबाद जाने वाली 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह के 7:46 मिनट से 2 घंटे 28 मिनट की देरी से हरदोई रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जम्मूतवी से चलकर कानपुर सेंट्रल जाने वाली 12470 जम्मूतवी कानपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह के 8:06 मिनट से 1 घंटे 47 मिनट की देरी से हरदोई रेलवे स्टेशन पर पहुंची. 

शाहजहांपुर से चलकर लखनऊ जाने वाली 54338 पैसेंजर अपने निर्धारित समय सुबह के 6:24 मिनट से 1 घंटे 29 मिनट की देरी से हरदोई रेलवे स्टेशन पर पहुंची. ट्रेनों की लेट होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. अधिकारियों ने बताया की-मैन ने फ्रैक्चर देखकर अधिकारियों को सूचित किया. जिसके बाद फ्रैक्चर को सही किया गया और ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया गया हैं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री
इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP
UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget