एक्सप्लोरर

VIDEO: सेंगर के प्रति हरदोई भाजपा विधायक की हमदर्दी : विवादित बयान का वीडियो हुआ वायरल

उन्नाव के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के प्रति हरदोई के भाजपा विधायक की हमदर्दी जाग उठी। एक कार्यक्रम में उन्होंने सेंगर के प्रति सहानुभूति दिखाई है। उनका बयान तेजी से वायरल हो रहा है।

लखनऊ, एजेंसी। भाजपा के एक विधायक ने उन्नाव बलात्कार मामले के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के प्रति हमदर्दी व्यक्त करते हुए विवादास्पद बयान दिया है। हरदोई से भाजपा विधायक आशीष सिंह आशू का एक वीडियो शनिवार को समाचार चैनलों पर वायरल हुआ, जिसमें वह एक कार्यक्रम में बोल रहे हैं, 'हमारे भाई कुलदीप सिंह सेंगर मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। हमारी शुभकामनाएं सेंगर के साथ हैं और हम उम्मीद करते हैं कि सेंगर जल्द ही इस मुश्किल समय से पार पा लेंगे।''

सेंगर पर आरोप है कि उसने 2017 में एक नाबालिग से उन्नाव स्थित अपने आवास पर बलात्कार किया था। सेंगर को भाजपा ने कुछ ही दिन पहले पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

गौरतलब है कि बलात्कार पीड़िता की कार में पिछले रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी । दुर्घटना में पीड़िता की मौसी और चाची की मौत हो गयी थी जबकि पीड़िता और उनके वकील गंभीर रूप से घायल हो गये थे ।

भाजपा ने हालांकि विधायक के बयान से यह कहते हुए किनारा कर लिया है कि यह विधायक की निजी राय हो सकती है। भाजपा नेता राकेश त्रिपाठी ने  समाचार एजेंसी  'भाषा' से कहा, 'हरदोई विधायक ने जो कुछ कहा, वह उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है। जहां तक भाजपा का सवाल है, पार्टी को जो अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी थी, वह की जा चुकी है । उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।'

त्रिपाठी ने कहा कि विधि सम्मत सिद्धांत है कि जब तक दोष सिद्ध ना हो जाए, कानून की नजर में व्यक्ति निर्दोष ही होता है। हो सकता है कि इसी सिद्धांत का आलंबन विधायक ने लिया हो।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP का निशाना, 'डिंपल यादव के अपमान पर नहीं बोले अखिलेश, अब...'
BJP का निशाना, 'डिंपल यादव के अपमान पर नहीं बोले अखिलेश, अब...'
उत्तराखंड: H1N1 के 57 केस मिले, देहरादून में ही 52 मामले
उत्तराखंड: H1N1 के 57 केस मिले, देहरादून में ही 52 मामले
महोबा: बारिश में बही मुख्य सड़क, गांव का संपर्क मुख्यालय से टूटा
महोबा: बारिश में बही मुख्य सड़क, गांव का संपर्क मुख्यालय से टूटा
यूपी चुनाव: 4000 बनाम फ्री बस यात्रा! महिला वोट पर BJP-SP का बड़ा दांव
यूपी चुनाव: 4000 बनाम फ्री बस यात्रा! महिला वोट पर BJP-SP का बड़ा दांव

वीडियोज

भाई की थाली में नकली पनीर की साजिश!
नेपाल में जल-प्रलय, भारत में रेड अलर्ट!
नेपाल में तबाही के बाद भारत पर मंडराया खतरा! कई जिलों में हाई अलर्ट
महिलाओं को तोहफा...सब वोट बैंक का चक्कर है?
महिलाओं को तोहफा या चुनावी दांव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में प्रलयंकर बाढ़! 157 शव बरामद, 403 नेपाली-भारतीय समेत विदेशी टूरिस्ट लापता
नेपाल में प्रलयंकर बाढ़! 157 शव बरामद, 403 नेपाली-भारतीय समेत विदेशी टूरिस्ट लापता
महंगा पड़ेगा मुंबई में सफर! 1 सितंबर से बढ़ेगा ऑटो-टैक्सी का किराया
महंगा पड़ेगा मुंबई में सफर! 1 सितंबर से बढ़ेगा ऑटो-टैक्सी का किराया
क्रिकेट में वापसी पर आई अनाया बांगर की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
क्रिकेट में वापसी पर आई अनाया बांगर की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
आ गया 'टॉक्सिक' का फर्स्ट रिव्यू, हर सीन में कमाल लगे यश, कियारा संग जमी केमिस्ट्री
'टॉक्सिक' की जान हैं यश, हर सीन में लगे कमाल, आ गया फर्स्ट रिव्यू
नेपाल बाढ़ में 105 भारतीय लापता, देखें तबाही की तस्वीरें
नेपाल बाढ़ में 105 भारतीय लापता, देखें तबाही की तस्वीरें
‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन
‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन
नेपाल बाढ़ का भूकंप और चीन कनेक्शन, भारत ने भेजी मदद | बड़ी बातें
नेपाल बाढ़ का भूकंप और चीन कनेक्शन, भारत ने भेजी मदद | बड़ी बातें
'वे गंभीर रुप से घायल हैं, लेकिन मौत..., ट्रंप का मुज्तबा खामनेई को लेकर बड़ा दावा
'वे गंभीर रुप से घायल हैं, लेकिन मौत..., ट्रंप का मुज्तबा खामनेई को लेकर बड़ा दावा
Embed widget