एक्सप्लोरर

Hapur: नवरात्रि में मंदिर से लौट रही युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई की पीट-पीटकर की हत्या

Hapur Murder: युवती शारदीय नवरात्रों में माता की पूजा के लिए गांव में ही पास के मंदिर गई थी. वापस लौटते समय उसे रास्ते में मनचलों ने घेर लिया और उससे छेड़खानी की.

Hapur Murder: यूपी के हापुड़ से बेहद परेशान करने वाली ख़बर सामने आई है जहां नवरात्रि में पूजा करके लौट रही युवती से मनतलों ने छेड़खानी की. जब युवती के भाई ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उसे बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. युवती शारदीय नवरात्रों में माता की पूजा के लिए गांव में ही पास के मंदिर गई थी. वापस लौटते समय उसे रास्ते में मनचलों ने घेर लिया. पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव रजापुर में रहने वाली युवती नवरात्रि में माता की पूजा के लिए गांव के पास स्थित मंदिर में गई थी. पूजा के बाद जब वो वापस लौट रही थी तभी  गांव के दबंगों ने उसे घेर लिया, जिसके बाद युवती के तहेरे भाई ने इसका विरोध किया और मनचलों को थप्पड़ जड़ दिया. जिसके बाद आरोपी युवक बौखला गए और अपने साथ गांव के ही अन्य साथियों को बुला लाए. 

लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या
दबंगों ने लाठी-डंडों से युवती और उसके भाई पर हमला कर दिया. जिसके बाद दोनों की बेरहमी से पिटाई की. घटना के बाद दबंग दोनों को अधमरा छोड़कर मौके से फरार हो गये. घटना के बाद परिवारीजन युवती और उसके भाई को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान भाई की मौत हो गई जबकि युवती की हालत भी गंभीर बताई जा रही है. 

इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. पुलिस ने इस मामले में आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. घटना के बाद पुलिस के तमाम आला अधिकारी भी पहुंच गए. गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फ़ोर्स तैनात कर दी गई है. 

सीओ गढ़मुक्तेश्वर वरूण मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191 (2) (3) (दंगा), 74 (महिला पर हमला या आपराधिक बल), 333 (घर अतिचार), 109 (हत्या), 351 (आपराधिक धमकी) और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया. इस मामले में पांच आरोपी चंद्रपाल, कुंवरपाल, लवकुश, सोनू, गुड्डू को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से हत्या में इस्तेमाल लाठी-डंडे बरामद कर लिए गए हैं. पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है.  

महाकुंभ में तैनात होंगे अच्छे चरित्रवान पुलिसकर्मी, मांस और शराब पीने वालों की नहीं लगेगी ड्यूटी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकार्पण से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आया बयान
लोकार्पण से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आया बयान
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने हर्रैया में सपा पर साधा निशाना
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज
Moradabad News: मुरादाबाद में मां-बेटे की गला रेतकर हत्या, पहचान छिपाने के लिए जलाया चेहरा; पति और जेठ पर शक
मुरादाबाद में मां-बेटे की गला रेतकर हत्या, पहचान छिपाने के लिए जलाया चेहरा; पति और जेठ पर शक

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget