एक्सप्लोरर

गोरखपुर पुलिस हाथ ऊपर करवाती है....जी हां शहर में चल रहा है चैकिंग अभियान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में पुलिस के अभियान से जनता सहमी नजर आ रही है। चैकिंग के लिये पुलिस लोगों को हैंड्सअप कराके कागजातों की जांच कर रही है।

गोरखपुर, एबीपी गंगा। बदायूं के बाद मुख्यमंत्री के जिले की पुलिस भी पूरी तरह से एक्‍शन में दिखाई दे रही है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने लोगों को हैंड्सअप कराकर अपने तेवर दिखाए हैं। हालांकि बदायूं की तरह यहां लोगों के ऊपर पुलिस ने राइफल और पिस्‍टल नहीं तानी। लेकिन, पुलिस के इस तेवर से लोग सकते में जरूर आ गए हैं। पुलिस जहां इसे उच्‍चधिकारियों का आदेश बता रही है। तो वहीं आम लोगों को ये तरीका रास नहीं आ रहा है।

बदायूं के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के शहर की पुलिस के तेवर भी बदले हुए नजर आ रहे हैं। शहर में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान हाथ ऊपर कराकर उनकी तलाशी ली और उनके कागज चेक किए। इस दौरान पुलिस के ऐसे अंदाज से लोग सकते में भी आ गए। सीएम सिटी होने के कारण गोरखपुर में लगातार वाहनों की चेकिंग चल रही है। हेलमेट को लेकर भी विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। कई चौराहों को हेलमेट जोन घोषित किया गया है।

दुर्घटनाओं में लगातार हो रही मौतों के कारण पुलिस यातायात नियमों को लेकर सख्‍त है। ऐसे में वाहनों की चेकिंग भी लगातार हो रही है। इसका मकसद ये है कि कोई अपराधी प्रवृत्ति का व्‍यक्ति उधर से गुजरे तो उसकी धर-पकड़ चेकिंग के दौरान की जा सके, लेकिन, पुलिस टीम को खतरा न रहे, इसलिए लोगों के हाथ ऊपर कराकर उनकी चेकिंग की जा रही है। ऐसे में लोग पुलिस के इस अंदाज का विरोध तो नहीं कर रहे हैं लेकिन, सकते में जरूर हैं।

बदायूं जैसा नजारा गुरुवार को चिलुआताल के बरगदवां चौराहा पर देखने को मिला जहां पर चिलुआताल थाने की पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। यहां पर पुलिसवालों ने लोगों को गाड़ी रोकते ही हाथ ऊपर करने का कहा, उसके बाद उनकी चेकिंग की गई। पहली बार गोरखपुर में पुलिस के इस तरह के तेवर देखकर लोग सकते में आ गए। प्रभारी थानाध्‍यक्ष सूर्यभान सिंह ने बताया कि एसएसपी डा. सुनील गुप्‍ता के निर्देश पर हैंड्सअप चेकिंग अभियान चलाया गया है।

बदायूं और गोरखपुर समेत प्रदेश भर में हैंड्सअप चेकिंग अभियान चल रहा है। ऐसे में पुलिसवाले नियमों का उल्‍लंघन करने वाले और कागजात पूरे नहीं पाए जाने के साथ हेलमेट नहीं पहनने वाले लोगों का चालान भी कर रहे हैं। यही वजह है कि पुलिस के इस तेवर से लोग सहम जा रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget