एक्सप्लोरर

Hamirpur News: हमीरपुर में रिश्तों का कत्ल, जमीन बंटवारे से नाराज बेटे और पोते ने कुल्हाड़ी से की बुजुर्ग की हत्या

Hamirpur Murder: पुलिस ने बताया कि मृतक रामगुलाम का अपने बड़े बेटे कामता से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद था. जिसके बाद कामता ने अपने बेटे के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी.

Hamirpur Son Killed Father: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद (Hamirpur) में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटे और पोते ने मिलकर बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है. बेटे का पिता से जमीन बंटवारे को लेकर मन मुटाव चल रहा था और वो अक्सर पिता से नाराज रहता था. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  

ये दर्दनाक घटना हमीरपुर जिले के सुमेर पुर थाना क्षेत्र की है. यहां के सिमनौडी गांव में रहने वाले 75 साल के बुजुर्ग रामगुलाम प्रजापति पर उसके बेटे कामता और पोते लल्लू ने मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक रामगुलाम का उसके बेटे के साथ जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. 

पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला

पुलिस के मुताबिक मृतक रामगुलाम के दो बेटे कामता और कालीचरण हैं. बड़ा बेटा कामता अपने पिता से अलग परिवार के साथ रहता था, जबकि रामगुलाम अपने छोटे बेटे कालीचरण के साथ रहता था. पिता ने दोनों बेटों के बीच जमीन का बंटवारा कर दिया था. लेकिन बड़े बेटे को ये पसंद नहीं था. पुलिस ने बताया कि बड़े बेटे को जमीन बंटवारे को लेकर आपत्ति थी, जिसकी वजह से वो अपने पिता से नाराज रहता था. दोनों में अक्सर झगड़ा भी हुआ करता था. इसी बीच सोमवार को कामता ने अपने बेटे लल्लू के साथ मिलकर पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. 

थाना प्रभारी निरीक्षक रामआसरे सरोज ने बताया कि कामता और लल्लू के खिलाफ हत्या समेत भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: यूपी निकाय चुनाव से पहले जयंत चौधरी को झटका, चुनाव आयोग ने छीना RLD पार्टी का दर्जा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
काशी के शिल्पकार की कलाकृति PM मोदी और CM योगी को होगी समर्पित
काशी के शिल्पकार की कलाकृति PM मोदी और CM योगी को होगी समर्पित
फॉरेंसिक जांच में AI की भूमिका बढ़ी, मानवीय निगरानी जरूरी
फॉरेंसिक जांच में AI की भूमिका बढ़ी, मानवीय निगरानी जरूरी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget