एक्सप्लोरर

हमीरपुर सामूहिक हत्याकांड : बीजेपी विधायक अशोक चंदेल समेत पांच दोषियों ने कोर्ट में किया सरेंडर

हमीरपुर सामूहिक हत्याकांड मामले में दोषी बीजेपी विधायक अशोक चंदेल समेत पांच दोषियों ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पढ़ें, पूरा मामला...

हमीरपुर, एबीपी गंगा। हमीरपुर सामूहिक हत्याकांड के दोषी बीजेपी विधायक अशोक चंदेल समेत पांच दोषियों ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। 22 साल पहले हुए इस सामूहिक हत्याकांड के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चंदेल समेत सभी 10 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। आज सभी दोषियों को कोर्ट में सरेंडर करना था, इसको लेकर कोर्ट के आसपास धारा 144 लगा दी गई थी, हालांकि इसका सरेआम उल्लंघन किया गया। पुलिस के सामने ही सैकड़ों लोगों के साथ दोषी विधायक एकदम फिल्मी अंदाज में कोर्ट के अंदर पहुंचे।

वहीं, दोषियों के सरेंडर करने को लेकर पुलिस ने मुख्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया था। बता दें कि आज कोर्ट में अशोक चंदेल, रघुवीर सिंह,आशुतोष सिंह,भान सिंह और नसीम अहमद ने सरेंडर किया। वहीं, तीन दोषियों तीन दोषियों प्रदीप सिंह,उत्तम सिंह, साहब सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के स्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस डी के सिंह की खंडपीठ ने सामूहिक हत्याकांड मामले में विधायक व अन्य दोषियों को पुलिस कस्टडी में लेने का आदेश भी दिया। जिसके बाद आज उन्हें कोर्ट में सरेंडर करना था।

गौरतलब है कि 26 जनवरी 1997 को हमीरपुर में दिनदहाड़े पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी, जबकि पांच घायल हुए थे। मृतकों में नौ साल का एक बच्चा भी शामिल था। इस मामले में निचली अदालत ने दोषियों को बरी कर दिया था। निचली अदालत के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की गई थी। वहीं, बरी करने वाले जज अश्विनी कुमार को जांच के बाद बर्खास्त कर दिया गया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget