एक्सप्लोरर

Haldwani News: हल्द्वानी की सूखी नदी का जलस्तर बढ़ा, पार करने के लिए किनारे पर घंटों फंसे रहे स्कूली बच्चे

Haldwani News: ग्रामीण कई दशकों से यहां से गुजरने वाली सूखी नदी के ऊपर पुल बनाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है. हर साल बरसात में लोगों को ऐसी परेशानी झेलनी पड़ती है.

Haldwani News: सोमवार को पहाड़ों पर हुई भारी बारिश के चलते हलद्वानी (Haldwani) में सूखी नदी में अचानक पानी आ गया, जिससे यहां के विजयपुर गांव का संपर्क कट गया. नदी में अचानक पानी आ जाने की वजह से स्कूल पढ़ने गए इस गांव के बच्चे दूसरी तरफ ही फंस गए. नदी के तेज बहाव के चलते बच्चे घंटों तक दूसरी तरफ ही इंतजार करते रहे, जिसके बाद जब पानी कम हुआ तो स्थानी लोग इन बच्चों को कंधों पर बिठाकर नदी को पार करके लाए. इस दौरान सभी की सांसे अटकी रहीं. कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था.

हल्द्वानी से महज 7 किलोमीटर दूरी पर विजयपुर गांव है जो ब्रिटिश कालीन गांव के नाम से जाना जाता है. ग्रामीण कई दशकों से यहां से गुजरने वाली सूखी नदी के ऊपर पुल बनाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन नदी के ऊपर अभी तक पुल नहीं बन पाया है. बरसात के दिनों में इस नदी का जलस्तर काफी बढ़ जाता है, ऐसे में कई बार इस गांव का संपर्क शहर से टूट जाता है. जिसकी वजह से लोगों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है. 

जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हैं बच्चे

बरसात के दिनों में सूखी नदी को पार करने के दौरान यहां कई बार हादसे भी हो चुके हैं, बावजूद इसके लोगों को मजबूरी में जान जोखिम में डालकर इस नदी को पार करना पड़ता है. सिर्फ ग्रामीण ही नहीं बच्चों को भी स्कूल जाने के लिए इस रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है, जो बेहद खतरनाक हो सकता है. वहीं प्रशासन का कहना है कि 2 या 3 घंटे की तेज बारिश के चलते सूखी नदी अचानक से आ जाती है और इसमें तेज पानी आने से स्थिति खराब हो जाती है हमने लोगों से कई बार कहा है कि नदी में पानी का स्तर देखकर उसे पार करें लेकिन लोग अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं. 

कोई प्रशासनिक कर्मचारी तैनात नहीं

उप जिलाधिकारी मनीष कुमार का कहना है कि लोगों से आगाह किया गया है कि नदी में पानी आने के दौरान नदी को पार ना करें इसके अलावा स्थानीय थाने को भी लिखित सूचना दी गई है कि जिस समय नदी में पानी आ रहा हो उस समय वहां पर फोर्स को तैनात रखा जाए और गांव वालों को नदी पार करने से रोका जाए. पुलिस अधिकारी चाहे कुछ कहें, लेकिन हकीकत इससे परे हैं. आलम ये है कि नदी में पानी आने के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की तरफ से यहां किसी की तैनाती नहीं होती.

ये भी पढ़ें- UP Politics: 'धर्म धमकी नहीं होता..,' सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया सीएम योगी पर पलटवार, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget