एक्सप्लोरर

Kasganj: कासगंज जंक्शन पर ऐसा क्या हुआ कि आमने-सामने आ गए जीएसटी और रेलवे अधिकारी? जानिए- पूरा मामला

Kasganj: कासंगज जक्शन पर जीएसटी और रेलवे के अधिकारी उस वक्त आमने सामने आ गए जब यहां पर रेडीमेड कपड़ों के 240 नग पहुंचे, विभाग ने इस माल पर जीएसटी की चोरी का आरोप लगाया तो रेलवे ने भी अपना तर्क दिया.

Kasganj Railway Junction: यूपी के कासगंज में गुरुवार को जीएसटी (GST) और रेलवे उस वक्त आमने सामने आ गए जब कोलकाता आगरा एक्सप्रेस के एसएलआर में रेडीमेड कपड़ों के 240 नग यहां पहुंचे थे. इस माल की कीमत एक करोड़ रुपये के आसपास बताई गई है. जिसे लेकर जीएसटी विभाग (GST Department) ने आपत्ति जताई और इस पर टैक्स चोरी होने का शक जताया. वहीं रेलवे के अधिकारियों (Railway Officials) ने कहा कि अगर ऐसा हुआ भी हो तो भी वो यहां चेकिंग नहीं कर सकते उन्हें व्यापारी से इस बारे में पूछताछ करनी होगी. 

आमने सामने आए रेलवे और जीएसटी के अधिकारी

दरअसल, हुआ ये कि जीएसटी विभाग को इस बात की सूचना थी आज यहां पर माल आने वाला है. लिहाजा जीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त और संयुक्त आयुक्त समेत 15 लोगों को टीम कासगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंच गई और गाड़ी से उतरते माल को चेक करने लगी. लेकिन जब ये सूचना आरपीएफ को मिली कि कुछ लोग रेलवे प्लेटफार्म पर माल चेक कर रहे हैं, तो RPF इंस्पेक्टर अपने दल बल के साथ प्लेटफार्म पर पहुंच गए और उन्होंने माल चेक कर रहे जीएसटी अधिकारियों से पूछताछ शुरू कर दी. 

बिना जानकारी के पहुंचे जीएसटी अधिकारी

रेलवे के नियमों के मुताबिक वाणिज्य विभाग के किसी भी माल को सुरक्षित पहुंचाना रेलवे की जिम्मेदारी है. लिहाजा प्लेटफार्म से माल को लोड करने से लेकर अनलोडिंग के बाद व्यापारी के सुपुर्द होने तक ये जिम्मेदारी पूर्ण रूप से रेलवे के कमर्शियल डिपार्टमेंट और सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ की होती है. अगर रेलवे से बाहर किसी विभाग को यह शक है कि भेजे गए माल पर किसी प्रकार की टैक्स चोरी हुई है, तो उसकी चेकिंग संबंधित विभाग को रेलवे परिसर के बाहर व्यापारी को माल सुपुर्द होने के बाद ही की जा सकती है. लेकिन जीएसटी विभाग ने बिना जानकारी दिए है जांच शुरू कर दी.

रेलवे ने जताया इस बात पर विरोध 

रेलवे के अधिकारियों ने इसका विरोध किया और जीएसटी की टीम को नियम समझाए. इसी बात को लेकर दोनों के बीच 5 घंटे तक की मशक्कत चलती रही लेकिन आखिरकार जीएसटी विभाग के अधिकारियों को झुकना पड़ा और फिर वो बैकफुट पर चली गई और उनके हाथ कुछ भी नहीं लगा. कासगंज जंक्शन पर उतरे 240 नग पर 400000 रुपये की जीएसटी पेड होने की बात सामने आई है और लगभग एक करोड रुपए का यह गारमेंट बताया जा रहा है लेकिन रेलवे ने जीएसटी को इस पर किसी भी प्रकार का विश्लेषण करने की अनुमति रेलवे परिसर में रहने तक नहीं दी है.

इस बारे में बात करते हुए रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर ने बताया कि जीएसटी के अधिकारी बिना किसी अनुमति और सूचना के रेलवे प्लेटफार्म पर पहुंच गए, जिसकी जानकारी नहीं दी गई लिहाजा उन्हें रोक दिया गया. जब उन्होंने परिचय दिया तो उन्हें रेलवे का नियम बताया गया कि जब माल व्यापारी तक पहुंच जाएगा तब ही आप इस पर जीएसटी की चैकिंग कर सकते हैं. वहीं जीएसटी के संयुक्त आयुक्त ने अपनी कार्रवाई को नियम संगत बताया.  
 
ये भी पढ़ें- 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
CM योगी के हनुमानगढ़ी में नमाज वाले बयान पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- देश किसी एक धर्म...
CM योगी के हनुमानगढ़ी में नमाज वाले बयान पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- देश किसी एक धर्म...
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget