एक्सप्लोरर

दो दिन पहले दूल्हे ने जहर खाकर दी जान, दुल्हन ने लगाया लड़के के माता-पिता पर गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में शादी से दो दिन पहले दूल्हे ने जहर खाकर दी जान। दुल्हन ने लड़के के माता-पिता पर आरोप लगाते हुए कहा कि घर वालों से तंग आकर पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है और आज उसकी मौत हो गई ।

महोबा, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में शादी के दो दिन पहले ही दूल्हे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे आनन- फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। फिलहाल, आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घर मे शादी की तैयारियों के बीच दूल्हे के जहर खाकर जान दे देने से परिवार में मातम पसर गया है। वहीं, दो दिन बाद होने वाली शादी के सपने संजोय दुल्हन संगीता का बुरा हाल हो रखा है। संगीता और मृतक राजदीप का विवाह 25 तारीख को होना था, दोनों के बीच 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

मामला महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां अस्पताल में वार्ड बॉय का काम करने वाले राजदीप और महोबा नगरपालिका में कार्यरत संगीता की शादी 25 जून को होने वाली थी, लेकिन इस शादी को किसकी बुरी नजर लग गई कि आज दूल्हे राजदीप ने अपने घर मे जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और कार्रवाई में जुट गई। मृतक की मंगेतर की मानें, तो राजदीप के माता- पिता सभी उसको बहुत परेशान करते थे और राजदीप घर वालों से तंग आकर पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है और आज उसकी मौत हो गई ।

वहीं, एसआई मुबीन खान ने बताया कि जिला अस्पताल द्वारा मेमो आया हुआ है जिसमें राजदीप तिवारी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। मृतक जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी था शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
44 लाख के बीमा क्लेम के लालच में पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार
44 लाख के बीमा क्लेम के लालच में पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील

वीडियोज

Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget