एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सोसाइटीवासियों का हंगामा: पानी-बिजली संकट और मेंटेनेंस पर बिल्डरों के खिलाफ प्रदर्शन, अदालत जाने की तैयारी

Noida News: इरोस सम्पूर्णम सोसाइटी के निवासियों ने लगातार पांचवें सप्ताह अपना विरोध दर्ज कराते हुए बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने अदालत जाने की तैयारी भी शुरू कर दी है,

ग्रेटर नोएडा वेस्ट बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे ईको विलेज-1 और इरोस सम्पूर्णम सोसाइटी के निवासियों ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया. रविवार को दोनों सोसाइटी के सैकड़ों लोग परिसर में एकत्र हुए और बिल्डरों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया. इसमें बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और बच्चे भी शामिल रहे.

इरोस सम्पूर्णम सोसाइटी के निवासियों ने लगातार पांचवें सप्ताह अपना विरोध दर्ज कराते हुए बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए. उनकी प्रमुख मांगों में वीसीएएम चार्ज हटाना, डीजल जेनरेटर (डीजी) बिजली संकट खत्म करना, पानी की किल्लत दूर करना, खराब मेंटेनेंस सेवाओं में सुधार और बिना शर्त सामुदायिक केंद्र में प्रवेश की अनुमति शामिल हैं.

निवासियों का कहना है कि उनसे कॉमन एरिया का दोहरा बिजली चार्ज वसूला जा रहा है, जिसमें वीसीएएम चार्ज मेंटेनेंस और एनपीसीएल दोनों द्वारा लिया जाता है. इसे सरासर गलत बताते हुए उन्होंने अदालत जाने की तैयारी भी शुरू कर दी है,

ईको विलेज-1 में पानी का गंभीर संकट

सुपरटेक ईको विलेज-1 के निवासियों ने आईआरपी और मेंटेनेंस टीम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि सोसाइटी में सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं दिया जा रहा. रक्षाबंधन के दिन 10 टावरों में पानी नहीं आया, जिससे त्योहार का माहौल बिगड़ गया. पानी खरीदने की मजबूरी के साथ ही मेहमानों को बाहर से खाना मंगाकर खिलाना पड़ा.

निवासी संजय शर्मा ने बताया कि पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है. पिछले हफ्ते दो दिन जलापूर्ति बाधित रही थी, जिसे लोगों के विरोध के बाद तीसरे दिन ठीक किया गया, लेकिन अब सात दिन बाद फिर वही समस्या लौट आई है.

लंबे समय से लंबित समाधान

निवासियों का कहना है कि उनकी समस्याएं पुरानी हैं, लेकिन बिल्डर और मेंटेनेंस टीम की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा. बुनियादी सुविधाओं की कमी ने जीवन को कठिन बना दिया है और अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो विरोध और तेज किया जाएगा.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget