एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में DSC रोड पर जलभराव से जल्द मिलेगी राहत, ACEO ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति चौक से तिगड़ी गोलचक्कर तक की सर्विस रोड का भी मुआयना किया. वर्तमान में दोनों ओर की सर्विस रोड की चौड़ाई करीब 7 मीटर है.

ग्रेटर नोएडा में बारिश के मौसम में सूरजपुर के पास डीएससी रोड पर लगने वाले जलजमाव से ग्रेटर नोएडा के लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए तेजी से कार्य कर रहा है. करीब 1100 मीटर लंबे हिस्से में सड़क की ऊंचाई बढ़ाकर सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है, जिससे बारिश के दौरान पानी का ठहराव न हो.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर कार्य प्रगति का निरीक्षण किया और इसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए. उन्होंने डीएससी रोड के एंट्री प्वाइंट से लेकर लोहिया नाले तक के हिस्से का भी निरीक्षण किया और जरूरी मरम्मत व रखरखाव कार्यों के लिए स्वीकृति प्रदान की.

इस दौरान एसीईओ ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति चौक से तिगड़ी गोलचक्कर तक की सर्विस रोड का भी मुआयना किया. वर्तमान में दोनों ओर की सर्विस रोड की चौड़ाई करीब 7 मीटर है, जिसे आवश्यकता के अनुसार और चौड़ा किया जाएगा. इसके लिए एसीईओ ने सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है. अब प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी.

सीईओ ने स्थायी समाधान निकालने के दिए थे निर्देश 

सूरजपुर क्षेत्र में डीएससी रोड पर सड़क की ऊंचाई कम होने और अत्यधिक ट्रैफिक दबाव के कारण बारिश में जलजमाव और गड्ढों की समस्या बनी रहती थी. इस पर सीईओ एनजी रवि कुमार ने स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए थे. उसी के अंतर्गत अब सीसी रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है.

एसीईओ ने अन्य निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की

निरीक्षण के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने सफाई व्यवस्था, सड़क किनारे जल निकासी की स्थिति और आसपास के अन्य निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की. इस अवसर पर वर्क सर्किल तीन के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम और वर्क सर्किल एक के प्रभारी प्रभात शंकर भी उपस्थित रहे. प्राधिकरण के इस कदम से क्षेत्रवासियों को जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है. इसके साथ ही, बेहतर सड़क नेटवर्क के चलते लोगों की आवाजाही भी सुगम होगी.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
UP चुनाव: 150 नहीं, अब कांग्रेस मांग रही यूपी की हर दूसरी सीट, क्या करेंगे अखिलेश?
UP चुनाव: 150 नहीं, अब कांग्रेस मांग रही यूपी की हर दूसरी सीट, क्या करेंगे अखिलेश?
यूपी चुनाव: कांग्रेस में आएंगी संघमित्रा मौर्या ? स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी ने खुद बताया
यूपी चुनाव: कांग्रेस में आएंगी संघमित्रा मौर्या ? स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी ने खुद बताया
क्या सपा से गठबंधन में बाधा बन रहे थे अजय राय? कांग्रेस नेता ने दी सफाई
क्या सपा से गठबंधन में बाधा बन रहे थे अजय राय? कांग्रेस नेता ने दी सफाई

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget