एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: मंडी श्यामनगर में जलभराव से राहत, प्राधिकरण ने बनाया दो किमी लंबा नाला

Noida News:जलनिकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए क्षेत्र में कच्चे नाले का निर्माण करवाया है. इससे अब बारिश का पानी सड़क पर जमा नहीं हो रहा और आवागमन सुचारू रूप से जारी है.

ग्रेटर नोएडा में लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे बिलासपुर के पास स्थित मंडी श्यामनगर के निवासियों को आखिरकार अब बड़ी राहत मिल गई है. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तेज बारिश के बाद जलनिकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए क्षेत्र में कच्चे नाले का निर्माण करवाया है. इससे अब बारिश का पानी सड़क पर जमा नहीं हो रहा और आवागमन सुचारू रूप से जारी है.
मंडी श्यामनगर के नागरिकों ने हाल ही में लगातार हो रही बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव की गंभीर शिकायत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को भेजी थी. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रवि कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसीईओ सुमित यादव को स्थल निरीक्षण के निर्देश दिए. निरीक्षण के बाद परियोजना विभाग को तत्काल समस्या का समाधान निकालने का निर्देश जारी हुआ.
दो किलोमीटर लंबा नाला बनाया
इसके बाद वर्क सर्किल-8 के वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके का मुआयना किया और तुरंत ही दोनों ओर कच्चा नाला खुदवाने का कार्य शुरू करवा दिया. यह कच्चा नाला करीब दो किलोमीटर लंबा बनाया गया है, जो मंडी श्यामनगर से बरसाती नाले तक फैला हुआ है.
इस कार्य के पूर्ण होने से अब न केवल स्थानीय निवासियों को जलभराव से निजात मिल गई है, बल्कि रोज़ाना यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भी सुरक्षित व आसान रास्ता मिल सका है. स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण की तत्परता और सकारात्मक पहल की सराहना की है.
प्राधिकरण की सक्रियता की तारीफ़
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के इस रेस्पॉन्स से यह स्पष्ट है कि जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है. भविष्य में भी इसी प्रकार की सक्रियता से शहर के अन्य जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में राहत मिलने की उम्मीद है.प्राधिकरण की इस तत्पर कार्रवाई से स्थानीय निवासी बेहद खुश हैं. उनके मुताबिक प्राधिकरण ने वाकई काफी तेज सुनवाई करते हुए इतनी बड़ी समस्या का निस्तारण कर दिया.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बढ़ रहा स्वास्थ्य सुरक्षा का दायरा, ट्रेड शो में दिखी आयुष्मान की रफ्तार
यूपी में बढ़ रहा स्वास्थ्य सुरक्षा का दायरा, ट्रेड शो में दिखी आयुष्मान की रफ्तार
UP: नुजहत फातिमा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- 'योगी जी हम आपके…'
UP: नुजहत फातिमा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- 'योगी जी हम आपके…'
'जीतें तो पुरुषार्थ, हारें तो चुनाव आयोग को दोष' सपा-कांग्रेस पर CM योगी का हमला
'जीतें तो पुरुषार्थ, हारें तो चुनाव आयोग को दोष' सपा-कांग्रेस पर CM योगी का हमला
'राजनीतिक स्वार्थ के लिए यह लोग...', CEC विवाद के बीच विपक्ष पर बरसे CM योगी
'राजनीतिक स्वार्थ के लिए यह लोग...', CEC विवाद के बीच विपक्ष पर बरसे CM योगी

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भगवत गीता कार्यक्रम में बोले CM शुभेंदु - 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खिलाफ...'
भगवत गीता कार्यक्रम में बोले CM शुभेंदु - 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खिलाफ...'
UP: नुजहत फातिमा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- 'योगी जी हम आपके…'
UP: नुजहत फातिमा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- 'योगी जी हम आपके…'
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
'SIR में 27 लाख नाम कटने के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार', CM शुभेंदु अधिकारी का दावा
'SIR में 27 लाख नाम कटने के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार', CM शुभेंदु अधिकारी का दावा
Embed widget