एक्सप्लोरर

Greater Noida News: मानसिक तनाव में युवक ने की आत्महत्या, पिस्टल से खुद को मारी गोली, परिजनों में कोहराम

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के इलाके में मानसिक तनाव से जूझ रहे युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है.जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मानसिक तनाव से जूझ रहे 24 वर्षीय युवक ने तड़के खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. परिजन उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने अवैध तमंचा बरामद किया है. इसके साथ ही पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच करने में जुटी हुई है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

मौके पर पहुंचे परिजन
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान ऋषभ पुत्र विनोद त्यागी के रूप में हुई है, जो रायपुर बांगर गांव स्थित ए-ब्लॉक के एक फ्लैट में अपनी पत्नी के साथ रहता था. बताया जा रहा है कि ऋषभ ने सुबह अपने फ्लैट के बाहर खुद को अवैध पिस्टल से गोली मारी. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे. 

गंभीर हालत में ऋषभ को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. जिसके बाद शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई जिसके बाद परिजनों को युवक का शव सौंप दिया गया. वहीं मृतक के परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं.

पुलिस ने दी जानकारी
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि मौके से एक अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों और उसकी पत्नी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है जो भी जानकारी सामने आएगी उससे अवगत कराया जाएगा.

पुलिस को संदेह है कि ऋषभ ने किसी घरेलू विवाद या मानसिक तनाव के कारण यह कदम उठाया. हालांकि, आत्महत्या के पीछे का असली कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. मामले की गहराई से जांच जारी है. इस दुखद घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है. पुलिस आत्महत्या की वजह और अवैध हथियार की उपलब्धता की कड़ियां जोड़ने में लगी है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget