एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन तेज, लखनऊ पहुंचकर प्रमुख सचिव से की मुलाकात

Noida News: प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट का आवंटन, भूमिहीनों के लिए 40 प्रतिशत आरक्षण, और लीजबैक की सीमा बढ़ाने जैसी मांगों को लेकर गंभीर चिंता जताई.

UP News: ग्रेटर नोएडा किसान संघर्ष मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर आन्दोलन तेज कर दिया है. इसी कड़ी में किसान संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ स्थित लोक भवन पहुंचा और वहां प्रमुख सचिव (औद्योगिक) आलोक कुमार से मुलाकात की. इस दौरान किसानों ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की अपील की.

प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट का आवंटन, भूमिहीनों के लिए 40 प्रतिशत आरक्षण, और लीजबैक की सीमा बढ़ाने जैसी मांगों को लेकर गंभीर चिंता जताई. किसानों का कहना है कि हाई पावर कमेटी की सिफारिशें आए हुए आठ माह हो चुके हैं, लेकिन अब तक एक भी सिफारिश को अमल में नहीं लाया गया है.

दो साल से सुनवाई जारी

प्रदर्शनकारी किसानों का आरोप है कि नोएडा ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में दो साल से सिर्फ सुनवाई हो रही है, लेकिन 3900 से अधिक आबादी प्रकरण अब भी अधर में लटके हैं. किसानों ने यह भी कहा कि प्रति परिवार 450 से 1000 वर्गमीटर तक आबादी लीजबैक की पात्रता तय करने की सिफारिशें भी केवल कागजों तक सीमित रह गई हैं.

प्रमुख सचिव ने दिया आश्वासन

प्रतिनिधिमंडल ने यह स्पष्ट किया कि यदि इन सिफारिशों पर शीघ्र अमल नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. वहीं, प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा और हाई पावर कमेटी की सिफारिशों को जल्द लागू किया जाएगा. इस मुलाकात से किसानों को उम्मीद है कि उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं का अब जल्द समाधान निकल सकेगा.

यहां बता दें कि ग्रेटर नोएडा किसना संघर्ष मोर्चा स्थानीय स्तर पर अपनी मांगों को लेकर आन्दोलनरत है, लेकिन कोई भी स्थाई समाधान नहीं निकल रहा. जिससे अब किसना मोर्चा  लखनऊ में उच्च अधिकरियों से मिलकर दिक्कतें दूर करने की रणनीति बनाई है. प्रमुख सचिव से मुलाक़ात के बाद किसानों में उम्मीद बढ़ी है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget