एक्सप्लोरर

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में साइबर ठग गैंग का भंडाफोड़, कंबोडिया से बैठकर चीनी करते थे संचालित, तीन गिरफ्तार

UP News: साइबर ठगी का संचालन कंबोडिया से होता था. जालसाज भारतीय सिम को फर्जी पहचान पत्र से खरीदने के बाद एक्टिवेट कराता था. सिम एक्टिवेट होने के बाद कंबोडिया से भारतीयों से ठगी की जाती थी.

Cyber Crime: ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने साइबर ठग गिरोह के तीन सदस्यों को धर दबोचा. पकड़े गए आरोपियों में भारतीय नागरिक के अलावा चीनी और नेपाली शामिल है. गिरफ्तारी की कार्रवाई गौर सिटी माल के पास से हुई. पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि साइबर ठगी का काम कंबोडिया से किया जा रहा था. आरोपियों के पास से 4 पासपोर्ट, 2 ड्राइविंग लाइसेन्स, 9 मोबाइल फोन, 10 क्रेडिट कार्ड, 2 डेबिट कार्ड़, 12 अन्य कार्ड, 2 आईडी कार्ड, 11435 नेपाली करेन्सी, 2 डॉलर, 5 दिन्हम, 94,710 भारतीय रुपये, 150 थाईलैंड करेन्सी, 05 युआन करेन्सी चाइना, 2100 कम्बोडियन करेन्सी, 3 चैक बुक, 531 सिम कार्ड, 01 नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र बरामद किया गया है.

कंबोडिया से साइबर ठग गैंग का संचालन

गैंग भारतीय सिम को फर्जी पहचान पत्र से खरीदने के बाद एक्टिवेट कराता था. सिम एक्टिवेट होने के बाद कंबोडिया से भारतीयों से ठगी की जाती थी. डीसीपी सुनिधि ने बताया कि चीनी नागरिक सू यो मिंग, नेपाली नागरिक अनिल थापा और विनोद उर्फ अगस्त्य भाटी को गौर सिटी माल के पास से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, विदेशी करेंसी और 531 सिम कार्ड बरामद किए हैं. जालसाज ठगी के लिए हाईटेक तरीका अपनाते थे.

जालसाज ऐसे लगाते थे भारतीयों को चूना

भारत में मौजूद नामी कंपनियों के पास मौजूद लोगों का पर्सनल डाटा हैक कर लिया जाता था. पुलिस साइबर ठग गैंग से जुड़े नेपाली नागरिक घनश्याम, गणेश, विष्णु, उमेश आचार्य और भारतीय नागरिक इमरान की तलाश कर रही है. कहा जा रहा है कि सेक्टर 18 में कंपनी बनाकर लोगों को चूना लगाने का काम किया जाता था. जालसाज पसर्नल डाटा हैक कर साइबर धोखाधड़ी करते थे. मोबाइल पर आए हुए एसएमएस और ओटीपी को कंबोडिया भेजने में फर्जी चीनी एप का इस्तेमाल होता था. 

UP Lok Sabha Chunav 2024: बदल रहा अखिलेश यादव का मूड! निभाना चाहते हैं ये जिम्मेदारी, इनके सहारे देख रहे आगे की राह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget