एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: गड्ढे में भरे पानी में डूबने से 3 साल के बच्चे की मौत, जनवरी में प्रशासन से की थी शिकायत

Greater Noida News: जनवरी माह में इसकी शिकायत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से की गई थी. कार्रवाई न होने से अब यह हादसा हो गया.

ग्रेटर नोएडा दनकौर कोतवाली क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव में दुखद खबर सामने आई है, जहां गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से एक तीन साल के बच्चे की मौत हो गई. इसके बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है. घटना के बाद से प्रशासन के खिलाफ परिजनों में आक्रोश व्याप्त है.

दरअसल, दलेलगढ़ गांव निवासी अनिल की बेटी अंजलि अपने मायके आई थी. अंजलि की बुलंदशहर के सिकंदराबाद में ससुराल है. अंजजि के साथ उसका तीन साल का बेटा देवांश और बेटी को भी लेकर दलेलगढ़ आई थी. अनिल के घर के पास ही एक मंदिर है.

खेलते-खेलते गड्ढे में गिरा बच्चा

महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया. अंजलि अपने बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मंदिर गई थी. परिवार के लोग मंदिर में चल रही पूजा अर्चना और भंडारे में व्यस्त हो गए. उसी दौरान नजर बचाकर देवांश अपनी बहन के साथ खेलता-खेलता मंदिर के पास सरकारी जमीन पर बने गहरे गड्ढे में भरे पानी के पास चला गया.

जब बच्चा किसी को दिखाई नहीं दिया तो उसकी खोजबीन शुरू की गई. मंदिर में काफी देर तक उसे खोजा गया. सुराग नही मिला तो कुछ लोग गड्ढ़े के पास चले गए. जहां वह दिखाई दिया तो ग्रामीणों के पैरों तले से जमीन खिसक गई.

इस गड्ढे में भरा रहता है पानी- ग्रामीण

आनन-फानन में बच्चे को पानी से निकाला गया और उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मच गया है. ग्रामीणों ने बताया कि गड्ढे में पानी भरा रहता है.

जनवरी में ही की थी शिकायत 

मंदिर के पास होने वजह से हादसे की आंशका रहती है. जनवरी माह में इसकी शिकायत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से की गई थी. कार्रवाई न होने से अब यह हादसा हो गया. ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है.

दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है. फिलहाल उनकी तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है. शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

दलेलगढ़ की घटना पर प्राधिकरण का बयान

दलेलगढ़ गांव में मंदिर के पास एक गड्ढे में भरे पानी में डूबने से 3 साल के मासूम की मौत होने की सूचना पर प्राधिकरण के संबंधित वर्क सर्कल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. टीम को पता चला है कि यह जमीन गांव के ही  किसान के नाम पर दर्ज है. यह सरकारी तालाब नहीं है. 

इसी जमीन पर गड्ढे में पानी भरा हुआ था, जिसमें डूबने से बच्चे की मौत हुई है. इस घटना से प्राधिकरण के अधिकारियों में भी गहरा शोक है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget